जिले में अब तक 364.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मुरैना
मुरैना जिले में 01 जून से 8 अगस्त 2022 तक 364.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 20.5 मिलीमीटर वर्षा अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 343.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी।              

जिले में 1 जून से 8 अगस्त 2022 तक सर्वाधिक 537 मिलीमीटर वर्षा सबलगढ़ में दर्ज की गई है। मुरैना में 508, जौरा में 402, कैलारस में 326, पोरसा में 250 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 163 मिलीमीटर वर्षा हुई है।        

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त सोमवार को सर्वाधिक 25 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है, जबकि जौरा में 13, कैलारस में 12, पोरसा में 10 और अम्बाह तहसील में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Related Articles

Back to top button