भाजपा किसान मोर्चा जिला धार का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम संपन्न

धार
मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत"सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप  पाटोदिया (प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा) एवं  राजेन्द्रसिंह  राजपूत(इंदौर संभाग प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा)  ब्रजेन्द्र सिंह  चौहान जिला अध्यक्ष भा ज पा किसान मोर्चा  विशेष अतिथि  कमल  यादव  भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष नवीन बानिया भा ज पा जिला उपाध्यक्ष   धर्मेन्द्र  मण्डलोई आदि अतिथियो की उपस्थिति में नरसिंह जी मन्दिर प्रांगण में किसान मोर्चा के सरदारपुर विधानसभा के पांच मण्डल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक किसान मोर्च के विभिन्न कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक के पश्चात माही नदी तट पर सफाई की साथ ही कैलाश टेकरी पर भगवान भोलेनाथ के दर्शर कर पौधा रोपण किया उसके पश्चात राजगढ़ मण्डल के मानव सेवा हॉस्पिटल में मरीजो को फल वितरण किये वहाँ से सभी कार्यकर्ता वह अतिथि अमझेरा के प्रसिध्द माँ अमका झमका मंदिर में दर्शन पूजन कर गंगा महादेव के प्राचीन तीर्थ स्थल पर पूजा अर्चना की कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल जाट ने किया वह आभार किसान मोर्चा के पांचों मण्डल अध्यक्ष प्रेमनारायण पाटीदार झमक लाल चौधरी मांगीलाल कुल्हारा राहुल चौहान व विजय पटेल द्वारा किया गया।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button