EPFO जमा करेगा 71000 करोड़ का ब्याज, 7 करोड़ पीएफ खाता धारकों को मिलेगा इतना Interest

EPFO Update: ईपीएफओ लगभग सात करोड़ कर्मचारियों के खाते में ब्याज का लगभग 71000 करोड़ रुपए जमा करने वाली है। हालांकि ईपीएफओ की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

EPFO Update: यदि आप भी किसी संगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि देश के 7 करोड़ पीएफ धारकों के खाते में जल्द ही ब्याज का पैसा जमा होने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईपीएफओ लगभग सात करोड़ कर्मचारियों के खाते में ब्याज का लगभग 71000 करोड़ रुपए जमा करने वाली है। हालांकि ईपीएफओ की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों का दावा है 30 जून तक संगठन पात्र कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा जमा कर देगा।

कैसे जानें खाते का स्टेटस

मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा घोषित वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएपओ (EPFO) ​​की ब्याज दर 8.15 प्रतिशत है। आपको बता दें कि अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपए हैं, तो आपको करीब 40,000 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। पीएफ खाते में कितना पैसा है, यह आप घर बैठे अपने मोबाइल से जान सकते हैं।

Also Read: कांग्रेस विधायक ने बकरीद की शुभकामना संदेश में छपवाई गाय की तस्वीर; देखें वीडियो

आपको ईपीएफओ (EPFO) ​​में पंजीकृत मोबाइल नंबर से EPFO UAN LAN को 7738299899 पर भेजना होगा। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए, तो आपको LAN के बजाय ENG टाइप करना चाहिए। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक ईपीएफओ ने आधिकारिक रूप से कोई कोई घोषणा नहीं की है कि किस दिन खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

इस तरीके से भी जान सकते हैं स्टेटस

आपको बता दें कि अपने खाते का स्टेटस जानने के लिए हिंदी में HIN और तमिल TIM में लिखा जाता है। साथ ही आप उमंग एप के माध्यम से भी खाते की धनराशि का पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपना फोन नंबर रजिस्टर कर एप में लॉग इन करें।

Also Read: कुर्बानी के बकरे पर लिखा राम, ऐसे बची बकरे की जान, जानें क्या हैं मामला

ऊपरी बाएं कोने के मेनू में सेवा निर्देशिका पर जाएं। यहां ईपीएफओ विकल्प पर क्लिक करें। View Passbook में जाने के बाद अपना यूएन नंबर और ओटीपी के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी ईपीएफओ ने कई बदलाव किये हैं। जिसके तहत ईपीएफओ से एडवांस निकासी करना आसान हो जाएगा।

मासूम को गोद में ले लगाने लगी सिगरेट के कश, देखें वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button