New Uniform Toll Policy: टोल होगा सस्ता!, जानें क्या बोले नितिन गडकरी
New Uniform Toll Policy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि अब भारत का हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका जैसा हो रहा है। हम एक यूनिफॉर्म टोल पॉलिसी (New Uniform Toll Policy) पर काम कर रहे हैं और इससे सफर के दौरान लोगों को होने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
New Uniform Toll Policy: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय एक यूनिफॉर्म टोल पॉलिसी (New Uniform Toll Policy) पर काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब भारत का हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका से मैच करता है।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पूछा गया कि नेशनल हाइवे (National Highway) पर ज्यादा टोल चार्ज (Toll Charge) और खराब सड़कों के कारण लोगों में असंतोष रहता है। इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि हम एक यूनिफॉर्म टोल पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। इससे यात्रियों को होने वाली समस्या का समाधान होगा।
केंद्रीय मंत्री ने दिया नेविगेशन बेस्ड टोल कलेक्शन पर जोर
नितिन गडकरी अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सड़क परिवहन मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने शुरुआत में नेशनल हाइवे पर पर बैरियर रहित ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है।
गडकरी ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से मिलने वाली शिकायतों को काफी सीरियस लेते हैं और जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करते हैं।
लोग हो रहे टोल चार्ज बढ़ने से परेशान
नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक का लगभग 60 फीसदी प्राइवेट कारों से आता है। लेकिन टोल रेवेन्यू इन व्हीकल से मुश्किल से 20-26 फीसदी ही है। हाल में टोल चार्ज के बढ़ने और ज्यादा हिस्सों के टोलिंग सिस्टम में आने से सफर करने वाले लोगों में असंतोष है।
2023-24 में भारत का कुल टोल कलेक्शन 64,809.86 करोड़ था, जो पिछले साल के मुकाबले 35 फीसदी अधिक था। 2019-20 में महज 27,503 करोड़ का टोल कलेक्शन होता था। नेशनल हाइवे पर सभी टोल प्लाजा नेशनल हाइवे फी नियन 2008 के अंतर्गत स्थापित किए जाते हैं।
टूट जाएगा इस बार रिकॉर्ड
गडकरी ने भरोसा जताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में राजमार्ग मंत्रालय वित्त वर्ष 2020-21 के प्रति दिन 37 किलोमीटर हाइवे निर्माण के रिकॉर्ड को पार कर जाएगा। इस वित्त वर्ष में करीब 7000 किलोमीटर हाइवे का निर्माण किया गया है।
बता दें कि 2021-21 में राजमार्ग मंत्रालय ने 13,435.4 किलोमीटर, 2021-22 में 10,457.2 किलोमीटर, 2022-23 में 10,331 किलोमीटर और 2023-24 में 12,349 किलोमीटर का निर्माण किया था। गडकरी ने ये भी कहा कि इस वित्त वर्ष में 13,000 किलोमीटर का हाइवे प्रोजेक्ट दिया जाएगा।