Viral News: दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के खराब CIBIL Score को देख किया शादी से इनकार
Viral News: दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे का CIBIL स्कोर देख शादी से मना कर दिया। ऐसा पहला मामला सामने आया है जिसमें दुल्हन के परिवार वालों ने सिर्फ इसलिए शादी से मना कर दिया क्योंकि दूल्हे का CIBIL स्कोर अच्छा नहीं था।

Viral News: उज्जवल प्रदेश डेस्क. जब किसी व्यक्ति का CIBIL स्कोर खराब होता है तो कोई भी बैंक लोन देने से तो मना कर देता है जबकि आज हम आपके लिए एक ऐसा मामला लेकर आए हैं जहां दुल्हन के परिवार वालों ने सिर्फ इसलिए शादी तोड़ दी क्योकि दूल्हे का CIBIL स्कोर खराब है।
यह मामला महाराष्ट्र के मुरतिजापुर का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब दूल्हे के परिवार और दुल्हन के परिवार के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही है। अंतिम फैसले को लेकर मुलाकात हो रही थी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे से मिलकर विवाह के अन्य पहलुओं पर चर्चा करने का मन बनाया था। लेकिन तभी दुल्हन के चाचा ने दूल्हे का CIBIL स्कोर चेक करने की मांग की।
दूल्हे का CIBIL स्कोर जैसे ही दुल्हन के चाचा ने चेक किया। उसके बाद उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन के परिवार को यह जानकर हैरानी हुई कि दूल्हे के नाम पर कई कर्ज चल रहे थे। वह विभिन्न बैंकों से कर्ज ले चुका था। इसके अलावा, उसका CIBIL स्कोर भी बहुत कम था। एक कम CIBIL स्कोर यह संकेत देता है कि व्यक्ति का वित्तीय इतिहास कमजोर रहा है। वह लोन चुकाने में डिफॉल्टर रहा था।
इस पर दुल्हन के चाचा ने कहा कि दूल्हा पहले से ही वित्तीय समस्याओं से घिरा हुआ है और वह अपनी पत्नी को वित्तीय सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगा। इसके बाद, दुल्हन के परिवार के दूसरे सदस्य भी इस फैसले से सहमत हो गए और विवाह प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
CIBI स्कोर क्या होता है ?
CIBIL स्कोर एक तीन अंकों का नंबर है जो किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास का सारांश प्रस्तुत करता है। यह 300 से 900 तक होता है। एक उच्च CIBIL स्कोर यह दर्शाता है कि व्यक्ति का वित्तीय जीवन अच्छा है। कम स्कोर इसका विपरीत संकेत करता है। CIBIL स्कोर का इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जाता है कि व्यक्ति की क्रेडिट इतिहास कैसा है। वह कर्ज समय पर चुकता करने में सक्षम है या नहीं।