Holi 2025: लड्डू गोपाल को लगाएं गुजिया का भोग, बरसेगी उनकी कृपा
Holi 2025: अगर लड्डू गोपाल को होली के दिन गुजिया का भोग लगाया जाए तो उनकी विशेष कृपा मिलती है। कहते हैं गोपाल तो बच्चे हैं उनकी देखरेख बच्चे के समान होती है।

Holi 2025: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर लड्डू गोपाल को होली के दिन गुजिया का भोग लगाया जाए तो उनकी विशेष कृपा मिलती है। कहते हैं गोपाल तो बच्चे हैं उनकी देखरेख बच्चे के समान होती है। बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल लगभग हर घर में विराजमान रहते हैं। कई भगवान तो वहीं कई लोग बेटा मानकर उनकी सेवा करते हैं। भगवान तो भाव के भूखे हैं उन्हें जो मानोगे वैसा पाओगे।
लड्डू गोपाल को उस दिन क्या विशेष भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को क्या पंसद है और क्या नहीं हमें इन चीजों का भी ध्यान रखना है। फिर उन्हें हम उसी प्रकार को सात्विक भोग बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे की पसंद का ख्याल रखती है, लड्डू गोपाल की भी छोटी बड़ी चीजों का ख्याल रखकर उन्हें भोग लगाएं, ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि होली का त्योहार पास है और हम लड्डू गोपाल को उस दिन क्या विशेष भोग लगाएं
चंद्रकला या गुजिया का भोग लगाएं
होली के त्योहार पर गुजिया तो लगभग घर घर बनती है, वहीं आपने घर पर गुजिया बनाई है तो ऐसे में लड्डू गोपाल को गुजिया का भोग भी लगा सकते हैं। । बता दें कि कई कृष्ण मंदिरों में होली के पर्व पर गोपाल जी को चंद्रकला का भोग लगाया जाता है। तो ऐसे में आप इस दिन चंद्रकला या गुजिया दोनों में से किसी भी चीज का भोग लगाकार उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं।
दही से बने व्यंजन का भोग लगाएं
होली के त्योहार पर हम लड्डू गोपाल को दही से कोई व्यंजन बनाकर भोग लगाएं या अगर हम कोई व्यंजन बनाने में समर्थ नहीं हैं तो उन्हें दही में चीनी मिलाकर उनका मुंह मीठा करें। कहते है कि लड्डू गोपाल को मीठे दही का भोग लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है।
जलेबी या मालपुआ
अब लड्डू गोपाल को होली के दिन जलेबी या मालपुए का भोग भी लगाया जा सकता है। कहते हैं कि इस दिन लड्डू गोपाल को जलेबी या मालपुए का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां बनी रहती है और उनके आशीर्वाद से सुख-समृद्धि बनी रहती है।