Toll Tax Service Time Rule: Toll Plaza के इस नियम में नहीं लगता टैक्स, क्या है आपको जानकारी

Toll Tax Rules : यदि आपके पास भी कार है और आप भी हाईवे पर आते जाते रहते है तो आपके लिए यह जानकारी बहुत जरुरी है। यह तो आप जानते ही होंगे कि एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हर वाहन को टोल टैक्स देना पड़ता है।

Toll Tax Rules : यदि आपके पास भी कार है और आप भी हाईवे पर आते जाते रहते है तो आपके लिए यह जानकारी बहुत जरुरी है। यह तो आप जानते ही होंगे कि एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हर वाहन को टोल टैक्स देना पड़ता है। टोल टैक्स (Toll Tax) आपकी दूरी और डेस्टिनेशन पर निर्भर करता है, लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि 10 सेकेंड से ज्यादा टोल पर अगर किसी वाहन को रोका जाता है या इससे ज्यादा सर्विस टाइम होता है, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होता।

भारत के हर एक टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि NHAI ने दो साल पहले वाहन के लिए 10 सेकेंड से ज्यादा सर्विस टाइम न हो इसके लिए एक गाइडलाइंस को जारी किया था। यही नहीं, इस दिशानिर्देश के अनुसार अगर टोल प्लाजा पर यातायात ज्यादा दिखाई देता है, तब भी सर्विस टाइम 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। चलिए आपको आगे इस नियम के बारे में थोड़ा और बताते हैं।

क्या है ​सर्विस टाइम का मतलब ​| What is Service Time

आप भी सोच रहे होंगे, आखिर हम सर्विस टाइम के बारे में क्या बात कर रहे हैं, तो बता दें, टोल टैक्स वसूल करके गाड़ी को टोल बूथ से आगे जाने में लगने वाले समय को सर्विस टाइम कहा जाता है। इस नियम का उद्देश्य टोल नाके पर गाड़ियों को लगने वाले समय को कम करना है। अब इस नए नियम के अनुसार टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए।

ALSO READ

ये नियम ​क्या कहता है ​| What does Rhis Rule

  • नियम के अनुसार, किसी भी नेशनल हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ियों का वेटिंग टाइम 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता भी है, तो आप बिना किसी टैक्स के आगे बढ़ सकते हैं।
  • किसी भी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी हो।
  • अगर आपको 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ जाता है, तो आप बिना टोल दिए भी जा सकते हैं।
  • हर टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर पीली पट्टी होनी चाहिए। ​

इस नियम को ​क्यों बनाया गया ​| Why Rule Made

अगर आपने कभी टोल प्लाजा को क्रॉस किया होगा, तो जरूर जानते होंगे कि हर गाड़ी के लिए अब फास्टैग टोल प्लाजा को अनिवार्य कर दिया गया है, जिस वजह से अब टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइमिंग को घटा दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, अगर किसी टोल पर आपको फिर भी 100 मीटर से अधिक लंबी लाइन मिलती है, तो आप बिना टोल दिए जा सकते हैं।

क्या है​ ​टोल प्लाजा | What is Toll Plaza

टोल टैक्स को NHAI यानी भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण लेता है। टोल टैक्स कितना लेना है, ये कई चीजों पर निर्भर होता है, जैसे सड़क की बनावट, सड़क की दूरी, गाड़ियां (कार, बस, ट्रक) डेस्टिनेशन आदि। बता दें, किन्हीं दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी 60 किमी होती है, आजकल फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टैक्स इसके जरिए लिया जाता है।

Maruti Car Discount: मारुति की कारों पर मिल रहा 65,000 तक का डिस्काउंट, देखें किस कार पर कितनी होगी बचत

Related Articles

Back to top button