GT IPL 2024 Squad: क्या गुजरात टाइटंस बनेगा चैंपियन, जानें प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

GT Squad 2024: IPL Season 17 की ताज़ा खबरें देखें हिन्दी में, आज खेले जाने वाले टाटा आईपीएल मैच की ड्रीम11 प्रिडिक्शन, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11, प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

GT Squad 2024: आईपीएल 2022 की चैम्पियन और गत वर्ष की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है। इससे पहले दो सीजन में गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में थी लेकिन पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। गुजरात के पास इस बार तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाएँ भी नहीं होगी। शमी चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। नए कप्तान गिल के सामने चुनौतियां कम नहीं होने वाली है। यह देखना अहम रहेगा कि युवा कप्तान इस टीम को किस तरह से हैंडल करते हैं।

गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा। गुजरात को पहले चरण के शेड्यूल में 5 मुकाबले मिले हैं। गुजरात टाइटंस की टीम 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद गुजरात का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। हालांकि अभी तक केवल 17 दिनों (22 मार्च – 7 अप्रैल, 2024) के ही मैचों की डिटेल जारी हुई है। बता दें आईपीएल 2024 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये मुकाबले देश के 11 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी 10 टीमें टाइटल के लिए एक दूसरे से टक्कर करेंगी। आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here

आईपीएल की डिटेल | India Premier League 2024 Detail

IPL की शुरुआत22 मार्च, 2024
फाइनल29 मई, 2024
आईपीएल सीजन17वां
लीग मैचों की कुल संख्या74
टीमों की संख्या10
फाइनल मैच कहां होगानरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
आयोजकबीसीसीआई और टाटा आईपीएल
प्राइज मनी46.5 करोड़
वेबसाइटhttps://www.iplt20.com/

गुजरात जाइंट्स के मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड | GT Schedule 2024

तारीखटीमेंसमयजगह
24 मार्चGT vs MIशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
26 मार्चCSK vs GTशाम 7:30 बजेचेन्नई
31 मार्चGT vs SRHदोपहर 3:30 बजेअहमदाबाद
4 अप्रैलGT vs PBKSशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
7 अप्रैलLSG vs GTशाम 7:30 बजेलखनऊ

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 | GT IPL 2024 Playing 11

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन/मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब), विजय शंकर, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, स्पेंसर जॉनसन।

गुजरात टाइटंस की फुल स्क्वॉड 2024 | GT Full Squad 2024

गुजरात टाइटंस (GT) के 2024 के आईपीएल स्क्वाड में कुल 25 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 4 ऑल राउंडर, 12 गेंदबाज और 9 बल्लेबाज शामिल है। 2024 सीजन के लिए हुए मिनी आईपीएल ऑक्शन से पहले टीम मैनेजमेंट ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया और मिनी ऑक्शन में 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया था।

शुभमन गिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जॉश लिटिल, रॉबिन मिन्ज, स्पेनसर जॉनसन, मानव सुतार और मोहित शर्मा.

जानें आईपीएल 2024 की सभी टीमों का शेड्यूल और जानकारियां

मुंबई इंडियंस शेड्यूलMI IPL 2024 Full Schedule
गुजरात टाइटंस शेड्यूलKKR IPL 2024 Full Schedule
पंजाब किंग्स शेड्यूलPBKS IPL 2024 Full Schedule
रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर शेड्यूलRCB IPL 2024 Full Schedule
सनराइजर्स हैदराबाद शेड्यूलSRH IPL 2024 Full Schedule
लखनऊ सुपर जाइंट्स शेड्यूलLSG IPL 2024 Full Schedule
दिल्ली कैपिटल्स शेड्यूलDC IPL 2024 Full Schedule
चेन्नई सुपर किंग्स शेड्यूलCSK IPL 2024 Full Schedule
राजस्थान रॉयल्स शेड्यूलRR IPL 2024 Full Schedule

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की सूची | IPL GT Team 2024 Players List

खिलाड़ीदेशरोलबेस प्राइसकितने में बिके
स्पेंसर जॉनसनऑस्ट्रेलियातेज गेंदबाज50 लाख रुपए10 करोड़ रुपए
शाहरुख खानभारत (अनकैप्ड)ऑलराउंडर20 लाख रुपए7 करोड़ 40 लाख रुपए
उमेश यादवभारतगेंदबाज2 करोड़ रुपए5 करोड़ 80 लाख रुपए
सुशांत मिश्राभारत (अनकैप्ड)तेज गेंदबाज20 लाख रुपए2 करोड़ 20 लाख रुपए
कार्तिक त्यागीभारत (अनकैप्ड)तेज गेंदबाज20 लाख रुपए60 लाख रुपए
अजमतुल्लाह उमरजईअफगानिस्तानऑलराउंडर50 लाख रुपए50 लाख रुपए
मानव सुतारभारत (अनकैप्ड)बॉलर/स्पिनर20 लाख रुपए20 लाख रुपए
रॉबिन मिंजभारत (अनकैप्ड)विकेटकीपर बल्लेबाज20 लाख रुपए20 लाख रुपए
डेविड मिलरसाउथ अफ्रीकाबल्लेबाज3.0 करोड़ रुपए
शुभमन गिलभारतबल्लेबाज8.0 करोड़ रुपए
मैथ्यू वेडऑस्ट्रेलियाविकेटकीपर बल्लेबाज2.40 करोड़ रुपए
ऋद्धिमान साहाभारतविकेटकीपर बल्लेबाज1.90 करोड़ रुपए
केन विलियमसनन्यूजीलैंडबल्लेबाज2.0 करोड़ रुपए
अभिनव मनोहरभारतबल्लेबाज2.60 करोड़ रुपए
बी साई सुदर्शनभारतबल्लेबाज20 लाख रुपए
दर्शन नालकांडेभारतगेंदबाज20 लाख रुपए
विजय शंकरभारतऑलराउंडर1.40 करोड़ रुपए
जयंत यादवभारतगेंदबाज1.70 करोड़ रुपए
राहुल तेवतियाभारतऑलराउंडर9.0 करोड़ रुपए
मोहम्मद शमीभारतगेंदबाज6.25 करोड़ रुपए
नूर अहमदअफगानिस्तानगेंदबाज30 लाख रुपए
साई किशोरभारतगेंदबाज3.0 करोड़ रुपए
राशिद खानअफगानिस्तानऑलराउंडर15 करोड़ रुपए
जोशुआ लिटिलआयरलैंडगेंदबाज4.40 करोड़ रुपए
मोहित शर्माभारतगेंदबाज50 लाख रुपए

GT Team Released Players list

  • अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका, केएस भरत, ओडियन स्मिथ, प्रदीप सांगवान, शिवम मावी, उर्विल पटेल, यश दयाल।
  • ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: कोई नहीं।
  • ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या।
  • नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 38.15 करोड़ रुपये।

आईपीएल 2024 कप्तानों लिस्ट | IPL Team Captain List 2024

TeamCaptain
मुंबई इंडियंसहार्दिक पंड्या
चेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनी
दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंत/डेविड वॉर्नर
पंजाब किंग्सशिखर धवन
गुजरात टाइटंसशुभमन गिल
लखनऊ सुपरजायंट्सकेएल राहुल
सनराइजर्स हैदराबादएडेन मार्करम
राजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुफाफ डु प्लेसिस
कोलकाता नाइटराइडर्सश्रेयस अय्यर

आईपीएल 2024 के वेन्यू | IPL 2024 Venue

आईपीएल 2024 में सभी हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए होम-एंड-अवे फॉर्मेट होगा। आईपीएल मैच भारत के 10 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। आईपीएल 2024 के मैच कहां आयोजित किए जाएंगे, इसकी सूची नीचे दी गई है।

शहरIPL 2024 के स्टेडियम
दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियम
मुंबईवानखेड़े स्टेडियम
हैदराबादराजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
चेन्नईएमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक स्टेडियम)
कोलकाताईडन गार्डन
अहमदाबादनरेंद्र मोदी स्टेडियम
मोहालीपंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम
बेंगलुरुएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
गुवाहाटीबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
लखनऊभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम
धर्मशालाहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

आईपीएल विजेताओं की लिस्ट | IPL Winner List

सीजन विजेता उप-विजेता
 2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया
 2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया
 2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया
 2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया
 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
 2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया
 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
 2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया
 2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया
 2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया
 2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
 2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया
 2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया
 2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया
 2022 गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया
 2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया

Join Our Group For All Information And Update…

WhatsApp                 Click Here
Facebook Page                 Click Here
Instagram                 Click Here
Telegram Channel                 Click Here
Twitter                 Click Here
YouTube                 Click Here
Google News                 Click Here

सवाल जवाब (FAQs)

IPL 2024 कब से शुरू हो रहा है?

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च, 2024 से हो रही है। फाइनल मैच 29 मई, 2024 को खेला जाएगा।

IPL 2024 का पहला मैच किस टीम के बीच है?

आईपीएल 2024 का पहला मैच एमएस धोनी की कप्तानी चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह मैच 22 मार्च, 2024 को खेला जाएगा।

IPL 2024 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

IPL 2024 का फाइनल मैच 29 मई, 2024 को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IPL 2024 में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

इस बार आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

RCB IPL 2024 Squad: क्या रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर बनेगा चैंपियन, जानें प्लेयर लिस्ट, मैच, समय, तिथियां और ग्राउंड की पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button