पैरों की एडि़यां भी बताती हैं आपका भविष्य

पैरों की ऐडि़यां भी आपका स्वभाव और भविष्य बताती हैं। जरूरत है तो बस उसे पढ़ने की। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट भी हमारा स्वभाव दर्शाती है।

पैरों की ऐडि़यां भी आपका स्वभाव और भविष्य बताती हैं। जरूरत है तो बस उसे पढ़ने की। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट भी हमारा स्वभाव दर्शाती है। कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की एड़ी गोलाकार, मुलायम व सुंदर हो, तो ऐसे व्यक्ति जीवन धन और जरूरत पैसे वाले होते हैं। तो वहीं जातक को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो शरीर के अंगो की बनावट का अध्ययन करके आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में उसका पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों की बनावट को देखकर उसके बारें में बहुत कुछ बताया जा सकता है।

स्वभाव के रौबीले होते हैं

शास्त्र की माने तो अक्सर कुछ लोगों का पैर का अंगूठा और उसके बराबर वाली वाली उंगली बराबर होती है। इस तरह के लोग अपने स्वभाव के रौबीले होते हैं। ये लोग अपनी बात को दूसरों से मनवाना बाखूवी मनवाना जानते हैं या कहे की लोगों के ऊपर अपना प्रभुत्व छोड़ने की कोशिश भी करते हैं। वे जो काम इन्हें करना हो करके ही रहते हैं।

इस तरह के लोगों की सोच संकुचित होती है

आचार्य की मानें तो इस तरह की महिला हो चाहे पुरुष जिन लोगों के पैरो की एड़ियां हमेशा फटी हुई रहती है, उनका भाग्य साथ नहीं देता है धन के मामले में भी वे काफी पीछे रहते हैं। ऐसे लोग परेशान रहते हैं। इनके का साथ कुछ न कुछ परेशानी लगी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के लोग काफी पुरानी विचार धारा के होते हैं। अपनी सोच में परिवर्तन नहीं करते हैं। जिसके कारण इनकी सोच संकुचित होती है।

इन लोगों को ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करते

विद्यानों की मानें तो इन लोगों को पैर की उंगलियों के मध्य ज्यादा जगह होती है तो ऐसे लोग अपने आप को सबसे अलग-थलग महसूस करते हैं। इन लोगों में एक बात जो खास होती है वह है यह कि इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के साथ भी ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button