HIMSKHALAN: उत्तराखंड में चमोली में फंसे 50 मजदूरों का किया रेस्क्यू, 4 की मौत और 5 की जारी है तलाश

HIMSKHALAN में उत्तराखंड के चमोली के मांड़ा गांव में 55 मजदूर फंस गए थे। मजदूरों के बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

HIMSKHALAN: चमोली. उत्तराखंड के चमोली (Chamoli-Uttarakhand) में हुए हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 55 मजदूर फंस गए थे। मजदूरों के बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 50 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि, रेस्क्यू किए गए 50 मजूदरों (50 Workers) में से चार की मौत हो गई। वहीं, फंसे 5 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू (Rescued) अभियान चलाया जा रहा है।

मजदूरों को बचाने के लिए आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को निकालने के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर शामिल हैं। वहीं, रेस्क्यू अभियान में एक नागरिक हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया है। रेस्क्यू अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से चार घायल व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। सेना द्वारा लापता शेष पांच लोगों को बचाने के लिए खोज अभियान जारी है। वरिष्ठ सेना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चल रहे बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं,  मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

आर्मी हेलीपैड से रेस्क्यू अभियान

भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड से रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। वर्ष 2013 की आपदा में भी यहीं से हेलीपैड से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। उसे समय भी आईटीबीपी और भारतीय सेना देवदूत साबित हुई थी। हालांकि अभी भी बचे हुए 5 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान में खराब मौसम बांधा बन रहा है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।
Back to top button