JSP Foundation: पूर्व सांसद नवीन जिन्दल बोले – सरदार प्रकाश सिंह बादल किसानों और कमजोर वर्गों के नेता थे

JSP Foundation News: कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को बठिंडा के बादल गांव स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • पंजाब की जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे
  • वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया
  • बठिंडा पहुंचकर जिन्दल ने पुष्पांजलि अर्पित की, सुखबीर सिंह बादल से मिलकर दुख सांझा किया

JSP Foundation News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को बठिंडा के बादल गांव स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बादल लोकप्रिय और महान नेता थे, जो आजीवन किसानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे।

जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उनके साथ दुख सांझा किया और पूरे परिवार को संकट की इस घड़ी में धैर्य बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 और 2007-2017 तक पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वे आजीवन किसानों के हितैषी रहे। उन्हें 16 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया। वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे ही, सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button