Samsung Galaxy S23 FE का डिजाइन और कलर ऑप्शन हुआ लीक, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE : Samsung कंपनी Samsung Galaxy S23 FE को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग कंपनी की लीक रेंडर के साथ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पहले ही पता चल चुका है।

Samsung Galaxy S23 FE : Samsung कंपनी Samsung Galaxy S23 FE को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग कंपनी की लीक रेंडर के साथ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पहले ही पता चल चुका है। अब MSpoweruser की एक नई रिपोर्ट ने Galaxy S23 FE का ऑफिशियल पोस्टर लीक हुआ है, जहां इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा हुआ है।

जानें लॉन्चिंग की तारीख और कलर ऑप्शन

MSpoweruser की एक नई रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी एस23 एफई 4 अलग-अलग कलर्स पर्ल व्हाइट, ब्लैक ग्रेफाइट, पर्पल लैवेंडर और ऑलिव में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Galaxy S21 FE तुलना में ज्यादा मोटे बेजेल्स हैं। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S23 FE नवंबर या दिसंबर में दस्तक दे सकता है।

ALSO READ

Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Galaxy S23 FE स्मार्टफोन Exynos 2200 चिपसेट या स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 SoC से लैस होने की संभावना है। यह चिपसेट 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 12MP टेलीफ़ोटो यूनिट शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 4500mAh बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत

गैलेक्सी S23 FE की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये होने की अफवाह है। इसके अलावा इसमें दो स्टोरेज ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है। इस साल के लास्ट तक गैलेक्सी S23 FE के लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ बाजारों को इस पर अपना हाथ पाने के लिए 2024 की शुरुआत तक का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन भारतीय लॉन्च के साथ एक ग्लोबल रिलीज होने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर टीजर से पता चलता है कि अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Ola S1 Pro Gen 2 को ₹8,163 देकर ले जाए घर, जानें कितनी आएगी EMI

Related Articles

Back to top button