MP News : आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने महासंघ के तत्वाधान मे जंगी धरना प्रदर्शन

MP News : आयुष विभाग 11 अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रमुख मांगे जैसे आयुष चिकित्सकों को ऐलोपेथिक चिकित्सकों के भांति अन्य भत्ते प्रदान किये जाएँ।

MP News : उज्ज्वल प्रदेश, भोपाल. स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ (Health Officer Employees Federation) के तत्वाधान मे आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश (Ayush Employees Union Madhya Pradesh) सहित महासंघ के घटक अन्य संगठनों से संचालनालय आयुष विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के समक्ष धरना देकर जंगी प्रदर्शन किया। स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कौरव के नेतृत्व एवं आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगो के निराकरण मे विगत बर्षो से महासंघ चरण बद्ध रूप से आंदोलनरत है।

Also Read: जेईई मेन्स सेशन 2 की आंसर-की जारी, यहां से डायरेक्ट करें चेक

आयुष विभाग 11 अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रमुख मांगे जैसे आयुष चिकित्सकों को ऐलोपेथिक चिकित्सकों के भांति अन्य भत्ते प्रदान किये जाएँ, बर्ष 2009 में संविदा से नियमित हुए अधिकारी कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से बरिष्ठता प्रदान की जावे, आयुष विभाग मे कार्यरत कंपाउंडर्स का पदनाम परिवर्तन कर फॉर्मेसी ऑफिसर किया जाए, दवासाजों का वेतनमान उन्नयन कर कुक की भांति 1300 ग्रेड पे से 1800 ग्रेड पे किया जावे, महिला स्वास्थ कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी कर्मचारी घोषित कर वेतन उन्नयन किया जावे।

WhatsApp Image 2023 04 20 at 3.18.26 PM MP News : आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने महासंघ के तत्वाधान मे जंगी धरना प्रदर्शन

आयुष विभाग के समस्त संविदा अधिकारी कर्मचारियों को नियमित किया जावे, आयुष कंपाउंडर को पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जावें, आयुष विभाग मे कार्यरत आउटसोर्सेस कर्मचारियों को नियमित किया जावे, आयुष विभाग मे पुरानी पेंशन बहाल की जावे आदि हैँ।

गौरतलब है कि आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश सुरेंद्र कौरव के नेतृत्व मे बर्ष 2015 से आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की नैतिक मांगो के निराकरण हेतु संघर्षरत है लेकिन विभाग के अधिकारियों मनमानियों एवं शोषण कारी नीतियों के चलते आज दिनांक तक मांगो का उचित निराकरण नहीं किया गया।

Also Read: जटिल प्रक्रिया में उलझी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

आयुष कर्मचारी संघ के प्रवक्ता सतीश व्यास ने बताया दिसंबर 2022 मे आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में एक सप्ताह चरणबद्ध आंदोलन कर आयुष विभाग की लाल फीतासाही का विरोध किया था जिसके फल स्वरूप आयुक्त सोनाली पी वायँगन की अध्यक्षता मे 23 जनवरी 2023 को बैठक कर कुछ मांगो पर विभाग के अधिकारियों द्वारा चर्चा के दौरान सहमति व्यक्त की गई थी प्रस्ताव शीघ्र शासन मे भेजकर आदेश जारी करने का आश्वाशन भी दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई आदेश न होने के कारण महासंघ मे संचालनालय आयुष विभाग के समक्ष सैंकड़ों आयुष अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मे धरना देकर जंगी प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2023 04 20 at 3.19.41 PM MP News : आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने महासंघ के तत्वाधान मे जंगी धरना प्रदर्शन

इस दौरान आयुष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप जैन संगठन मंत्री मनोज शर्मा, अर्चना कुशवाहा, ऋतू भदौरिया, निशा खड़िया, आभा अवस्थी, पूनम परिहार, सुनीता शर्मा, संतोषी सूर्यवंशी, प्रांतीय प्रतिनिधि सुनील पवार, राजेंद्र शुक्ला, दिनेश उइके, महेश खोड़े, नरेंद्र सिंह बघेल, नीलमलता नामदेव, महासंघ प्रदेश सचिव दिव्यशारांश अग्निहोत्री, कल्याण सिंह, भारती गुप्ता, लता परमार, सरिता द्विवेदी, गोवर्धन सिसोधिया, सहित आयुष विभाग एवं महासंघ के घटक अन्य संगठनों के पदाधिकारी सहित विभिन्न जिलों से आये आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

MP News : प्रदेश में खुलेंगे हेरिटेज शराब के आउटलेट, लाइसेंस फीस रहेंगी 5 हजार तक

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button