MP News : अब वन विहार में भी जल्द होगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा

Latest MP News : वन विहार नेशनल पार्क में रोजाना औसतन एक हजार से अधिक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। इनमें से 35 फीसदी लोग कैश के लिए परेशान होते दिखाई देते हैं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क में रोजाना औसतन एक हजार से अधिक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। इनमें से 35 फीसदी लोग कैश के लिए परेशान होते दिखाई देते हैं। ये लोग सीधे क्यूआर कोड से पेमेंट करने की मांग करते हैं, लेकिन अभी वन विहार में ऐसी सुविधा नहीं है।

इसके लिए वन विहार प्रबंधन अब अपने ऐप के माध्यम से ये सुविधा शुरू कर रहा है। यह ऐप अपने अंतिम सिक्योरिटी प्रोसेस में है जो करीब 20 दिन में फाइनल हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभी वन विहार में इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। यह व्यवस्था वन विहार के दोनों गेटों पर शुरू होगी।

वन्य प्राणियों की गणना होगी शुरू

इन दिनों वन विहार में नए शावकों की धमा चौकड़ी पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। अब बन विहार प्रबंधन यहां वर्ष 2023 के लिए वन्य प्राणियों की गणना की तैयारी कर रहा है ताकि पता चल सके किइस साल कितने वन्य प्राणी यहां बढ़े हैं। वन्य प्राणियों की गणना फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगी। इसके लिए टीम बनाई जा रही है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button