MP Transfer : CMO सहित अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किये है।

MP Transfer : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करती है इसी क्रम में एक बार शासन ने तबादला सूची जारी की है, इस बार नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले हुए हैं।

मध्य प्रदेश शासन ने नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किये है, आदेश में 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक उप यंत्री और एक राजस्व उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं।

यहाँ देखें MP Transfer list

MP Transfer

मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला

शासन ने नगर पालिका परिषद् जैतवार जिला सतना में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी निधि सिंह राजपूत को बैकुंठपुर जिला रीवा पदस्थ किया है , नगर पालिका परिषद् पसान जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो को नौरोजाबाद जिला अनुपपुर पदस्थ किया है वहीं नगर पालिका परिषद् नौरोजाबाद जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को पसान जिला अनुपपुर भेजा है।

इन अधिकारी कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया

इसी तरह शासन ने नगर परिषद् मिहोना जिला भिंड में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड पदस्थ किया है, वहीं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 प्रीतम मांझी को मूल पद पर नगर पालिका परिषद् भिंड भेजा है और नगर पालिका परिषद् टीकमगढ़ में पदस्थ उप यंत्री दीपक विश्वकर्मा को नगर पालिका परिषद् वारासिवनी जिला बालाघाट पदस्थ किया है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button