MP Weather : प्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम, सर्द हवाओं से कई जिलों में बढ़ी ठंड

MP Weather : राज्य के कई जिलों में चार डिग्री से ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कई जिलों में कमी देखने को मिली है।

MP Weather : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। सर्द हवाओं की वजह से राज्य के कई जिलों में ठंड का असर बढ़ गया है। सर्द हवा की वजह से भी मौसम में ठंडा घुल गई है। मध्य प्रदेश के मौसम विशेष डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

राज्य के कई जिलों में चार डिग्री से ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कई जिलों में कमी देखने को मिली है। इनमें छिंदवाड़ा, दमोह खजुराहो, सतना, उमरिया प्रमुख रूप से शामिल है। डॉ। वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में अधिक कमी देखने को नहीं मिली है लेकिन न्यूनतम तापमान तेजी से घटना की वजह सर्द हवाएं है।

कितना न्यूनतम रहा तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बैतूल में 12।7, भोपाल में 11।4, रतलाम 15।5, गुना में 13।4, ग्वालियर में 11।8, नर्मदा पुरम में 15।5, इंदौर में 16, खंडवा में 16, खरगोन में 16। 6, राजगढ़ में 10।6, रतलाम में 15।5, छिंदवाड़ा में 13, नर्मदा पुरम में 13, उमरिया में 10।3, दमोह रीवा, सतना, टीकमगढ़ में 13, सिवनी में 14, नरसिंहपुर में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

जानिए कहां अधिकतम तापमान

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 32।8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि धार, नर्मदा पुरम, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, मंडला में भी 32 डिग्री के आसपास ही तापमान दर्ज किया गया है। एमपी के रायसेन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया में 30 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हुआ है।

ग्वालियर में 28, रीवा में 27, सीधी में 27 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। सर्द हवाओं के प्रभाव से ठंड का असर बढ़ सकता है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसम के अनुसार अपने दिनचर्या में बदलाव करें।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button