KISS बवाल के बाद दूल्हे संग भागी दुल्हन, रचाई शादी

Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुछ दिन पहले शादी में जमकर हंगामा हुआ था। इस शादी में दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस किए जाने पर बात बिगड़ गई थी। अब उसी दूल्हे के साथ दुल्हन फरार हो गया और दोनों ने मिलकर शादी कर ली।

Viral News: उज्जवल प्रदेश, हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी-बारात का अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले एक बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची थी। लड़की वालों ने बारात का खूब सत्कार किया था। इसके बाद शादी की रस्मे शुरू हो गई थी। जयमाला के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस कर लिया था।

इसको देखकर लड़की और लड़के पक्ष में विवाद हो गया था और बारात को तुरंत वापस लौटा दिया गया था। अब इसी मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। जिस दूल्हे ने दुल्हन का माथा चूमा था, आखिरकार उसी दुल्हन को उसी के पास जाना पड़ा। दुल्हन घर से भागकर दूल्हे के घर पहुंची और उसी के साथ शादी कर ली। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते थे। दोनों एक-दूसरे को बचपन से प्यार करते थे।

ये है पूरा मामला

अशोक नगर में 23 मई की रात हापुड़ के ही मोहल्ला सुभाष नगर व शिवनगर से दो सगी बहनों की बारात आई थी। बड़ी बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। जबकि छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में शामिल लोगों का वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने किस कर दिया। उस दौरान दुल्हन की बड़ी बहन जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी वह भी स्टेज पर मौजूद थी।

Also Read: Teerth Yatra Yojana के तहत इन्हें मिलते है 12,000, ये है आवेदन की प्रक्रिया

इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे, सरिये चलने लगे और पथराव भी शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की दोपहर तक दोनों पक्ष थाने में जमा थे और मामले में समझौता हो गया।

Also Read: MP Lok Sabha Chunav: मतगणना की होगी वीडियो रिकार्डिंग, अलग से बनेंगे VVPAT की पर्ची गिनने के लिए बूथ

बारात लौटी तो दुल्हन के अंदर जागा दूल्हे के लिए प्रेम

जयमाला के दौरान जिस दूल्हे ने दुल्हन का माथा चूमा था, उसी के लिए दुल्हन का प्रेम जाग गया। जिस दिन दुल्हन की शादी होनी थी उसके अगले दिन युवती दूल्हे के घर पहुंच गई। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। दोनों अपने-अपने घरों से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही रहते हैं। दूल्हे के बारात लौटा ले जाने के बाद दुल्हन ने उसी के साथ शादी करने की ठानी। दुल्हन पहले दूल्हे के घर पहुंची, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी का छपा कार्ड, 12 को शादी, 14 रिसेप्शन…

Related Articles

Back to top button