बंद हो रहा है Google Pay, जानें किन पर होगा असर?

Google Pay Service: गूगल की दो सर्विस गूगल पे और गूगल वीपीएन को बंद किया जा रहा है। यह दोनों सर्विस आज से बंद हो रही हैं। हालांकि इनका असर भारतीय यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आखिर इन सर्विस के बंद होने का असर किन यूजर्स पर पड़ेगा।

Google Pay Service: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. गूगल एक दिग्गज टेक कंपनी है। गूगल की ओर से कई सारी सर्विस ऑफर की जाती है। अक्सर गूगल कई सर्विस को बंद करता है या फिर उनमें बदलाव करता है। इस माह जून 2024 में भी गूगल कई सर्विस में बदलाव कर रही है। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको गूगल की उन सर्विस के बारे में मालूम होना चाहिए, जिसमें जून माह में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है।

Also Read: 01 June 2024 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, Aaj Ka Rashifal

बंद हो रही है गूगल वीपीएन सर्विस

रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि गूगल वन वीपीएन सर्विस को बंद किया जा रहा है। यह सर्विस 20 जून 2024 से काम नहीं करेगी। हालांकि इस सर्विस का असर भारतीय यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। क्योंकि गूगल वन वीपीएन सर्विस को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। वीपीएन सर्विस को सिक्योरिटी के लिए जाना जाताहै। इस सर्विस की मदद से आपके आईपी एड्रेस को ट्रैक नहीं किया जा सकेगा।

अमेरिका में बंद होगी गूगल पे सर्विस – Google Pay Service

इसी तरह ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे को भी बंद किया जा रहा है। यह सर्विस 4 जून 2024 से काम नहीं करेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि भारतीयों को इस सर्विस के बंद होने से कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि गूगल पे सर्विस को अमेरिका में बंद कर किया जा रहा है। भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप पहले की तरह चलता रहेगा।

Bilaspur Viral Video: जमीन को लेकर छिड़ी बहस, 2 महिलाओं पर चढ़ा दिया टैक्टर

Related Articles

Back to top button