कलयुगी माँ ने मासूम बेटी को मार डाला और शव के साथ 4 KM तक घूमती रही

Mother Killed Daughter: पति और पत्नी में झगड़ा हो रहा था और इस दौरान उनकी तीन साल की बेटी रो रही थी। कलयुगी मां ने अपनी बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को लेकर सड़क पर चार किलोमीटर तक घूमती रही।

Mother Killed Daughter: नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति से झगड़े के बाद महिला ने अपना आप खो दिया और अपनी तीन साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद महिला बेटी के शव के साथ करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घूमती रही। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में हुई। आरोपी महिला 23 वर्षीय ट्विंकल राउत और उनके पति 24 वर्षीय राम लक्ष्मण राउत रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर चले गए थे। एक अधिकारी ने कहा, वे एक कागज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे।

अक्सर होते थे पति-पत्नी में झगड़े

पुलिस ने कहा कि उनके रिश्ते में आपसी अविश्वास के कारण अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे दंपति में फिर से झगड़ा हुआ। तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। गुस्से में आकर महिला बेटी को घर से बाहर ले गई और उसने कथित तौर पर एक पेड़ के नीचे बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

Also Read: Sex Racket: अपनी बेटी की क्लासमेट्स से करवाती थी वेश्यावृत्ति, गिरफ्तार

शव के साथ रात में घूमती रही मां

बाद में वह शव के साथ करीब चार किलोमीटर तक चलीं। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे उसने एक पुलिस गश्ती वाहन को देखा और सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Gold Investment: गोल्ड में निवेश से पैसे कैसे बनाएं, जानें हर सवाल का जवाब

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि महिला को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

स्वाति मालीवाल बोलीं – AAP नेता बना रहे फोटो लीक करने और गंदी बातों का दबाव

Related Articles

Back to top button