Odisha CM Live: BJP के मोहन चरण माझी बने मुख्यमंत्री, कनकवर्धन-प्रवति परीदा बने डिप्टी सीएम

Odisha CM Shapath Grahan: ओडिशा को आज नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के मोहन चरण माझी सीएम पद की शपथ लेंगे। 52 साल के माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। प्रभाती परिदा और कनक वर्धन सिंहदेव को डिप्टी सीएम पद के लिए चुना गया है।

Odisha CM Shapath Grahan Live: उज्जवल प्रदेश, भुवेश्वर. ओडिशा में भाजपा की सरकार बन गई है। मोहन चरण माझी ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार शामिल हैं।

11 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने तीनों के नामों का एलान किया था। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल पहले आदिवासी सीएम बने। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री थे। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक इस पद पर रहे। उनके बाद कांग्रेस कभी सत्ता की कुर्सी में बैठ नहीं पाई।

Also Read: STREE: आधी रात प्रेमी को ढूढ़ने घर-घर देती थी दस्तक, निकालती है रोने की आवाज

अमित शाह- राजनाथ सिंह समेत मौजूद रहे ये नेता

24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता नवीन पटनायक भी मंच पर मौजूद थे। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई हाई-प्रोफाइल नेता भी मौजूद थे, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल थे।

कनकवर्धन सिंह और प्रभाती परिदा ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

कनकवर्धन सिंह ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। पटनागढ़ सीट से छह बार विधायक रहे हैं। वहीं, प्रभाती परिदा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह नीमपाडा सीट से विधायक बनी। प्रभाती राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Also Read: Onion Prices: आम आदमी की बढ़ी मुसीबत, प्याज के दाम में 50% का इजाफा

दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

जब माझी जनता मैदान पहुंचे, तो वहां मौजूद दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें भीड़ का अभिवादन करते भी देखा गया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जोरदार प्रदर्शन के बाद ओडिशा में यह पहली भाजपा सरकार है, जिसने बीजू जनता दल (बीजद) को हराकर, बीजद के 24 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया। मांझी ने कहा कि ओडिशा की ‘अस्मिता’ (गौरव) की रक्षा करना नई सरकार की प्राथमिकता होगी। संथाली जनजाति से ताल्लुक रखने वाले 52 वर्षीय मांझी राज्य के क्योंझर जिले के हैं।

मंगलवार को चुने गए विधायक दल के नेता

उन्हें मंगलवार को ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। 1997-2000 तक सरपंच के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले माझी 2000 में पहली बार क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। 2004 में उन्हें फिर से चुना गया। 2005 से 2009 तक, वह बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सरकारी उप मुख्य सचेतक थे। 2019 में वे फिर से विधायक चुने गए। हाल ही में हुए चुनावों में माझी ने बीजेडी की मीना माझी को 11,577 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में से 78 सीटें जीतीं।

Related Articles

Back to top button