Sex Racket: अपनी बेटी की क्लासमेट्स से करवाती थी वेश्यावृत्ति, गिरफ्तार

Sex Racket News: चेन्नई पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह महिला स्कूल की लड़कियों को टारगेट करती थी।

Sex Racket News: चेन्नई. चेन्नई पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों को वेश्यावृत्ति के गड्ढे में धकेल देती थी। चेन्नई पुलिस ने इस गैंग के पास से दो लड़कियों को छुड़ाया है। दरअसल पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि स्कूल की लड़कियां वेश्यावृत्ति के कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद शनिवार की रात को एसीपी राजलक्ष्मी और इंस्पेक्टर सेल्वारानी ने छापा मारा और 18 और 17 साल की दो लड़कियो को छुड़ाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बदाया कि नदिया नाम की महिला इस मामले में मुख्य आरोपी है जो कि अपनी बेटी की क्लासमेट्स को टारगेट करती थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वह पहले लड़कियों से बातचीत करती थी और फिर उन्हें डांस क्लास में आने के लिए राजी कर लेती थी। इलके अलावा ब्यूटीशियन का कोर्स कराने का भी झांसा देती थी। वह लड़कियों को पार्ट टाइम काम करके कमाने का लालच देकर जाल में फंसा लेती थी।

नादिया ने कई लड़कियों को 25 से 35 हजार रुपये दिए थे। आरोपी ने ल़ड़कियो को अपने घरों में बहाना बताने की भी ट्रेनिंग दे दी थी। इसके बाद लड़कियों को रात-रात भर के लिए क्लाइंट्स के पास भेज दिया जाता था। कई बार शहर से बाहर भी लड़कियों को भेजा जाता था। जांच में पता चला है कि नादिया के क्लाइंट लड़कियों को लेकर हैदराबाद या दिल्ली भी जाते थे। अगर कोई लड़की विरोध करती थी तो उसे धमकाया जाता था और कहा जाता था कि उसका वीडियो लीक कर दिया जाएगा।

Also Read: EPFO का नया बदलाव, अब आसानी से नॉमिनी को मिलेगा पैसा

नादिया सोशल मीडिया हैंडल के जरिए क्लाइंट्स को कॉन्टैक्ट करती थी और फिर डील फिक्स करती थी। पुलिस ने बताया कि कुछ क्लाइंट हैदराबाद के रहने वाले थे। वे स्कूल की लड़कियों के नाम पर ज्यादा पैसा देने को तैयार हो जाते थे। नादिया के साथ रामचंद्र, समुति, माया ओली, जयश्री, रमनद्रान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात फोन और एक कार सीज की है।

https://www.ujjwalpradesh.com/zara-hatke/first-gave-a-gift-to-the-bride-then-beat-up-the-groom-on-stage-watch-viral-video/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button