Mumbai Airport के एक ही रनवे पर दो विमान, बड़ा हादसा होने से बचा

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम को एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। एयरपोर्ट के रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। इनमें एक विमान एयर इंडिया और दूसरा इंडिगो का था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो काफी लोगों ने देखा है।

Mumbai Airport: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बच गया है। एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। इस दौरान सैकड़ों यात्रियों की जान पर बन आई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें रनवे पर एक विमान उतर रहा है। वहीं उसके आगे दूसरा विमान उड़ान भरता दिख रहा है। दोनों विमानों का इस तरह टेक ऑफ और लैंडिंग करना बेहद खतरनाक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो का विमान 5053 देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से उड़ान भरने के बाद रनवे 27 पर उतर रहा था, जबकि एयर इंडिया का विमान 657 तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (TRV) के लिए उड़ान भर रहा था।

Also Read: PM Modi 3.0 Oath Ceremony: चाय पर चर्चा का आया Video, देखिए कौन-कौन बनने जा रहा है मंत्री

सामने आया Mumbai Airport का वीडियो

मुंबई एयरपोर्ट पर इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर एक समय पर दो विमान आ गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान रनवे पर लैंडिंग कर रहा है। वहीं उसके आगे दूसरा विमान उड़ान भर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने भरने के लिए रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं पीछे इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही है। हालांकि इंडिगो की फ्लाइट जब तक एयर इंडिया के विमान के करीब जाती है वह उड़ान भर चुकी होती है।

Also Read: उड़ान भरते ही फ्लाइट में लगी आग, दिल दहलादेने वाला Video हुआ Viral

इंडिगो ने दिया ये बयान

इस घटना के बाद इंडिगो का बयान सामने आया है। इंडिगो के मुताबिक, इंदौर की फ्लाइट 6ई 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी द्वारा लैंडिंग की मंजूरी दी गई थी। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Related Articles

Back to top button