UP Board Result 2023 : कल जारी होगा 10वीं 12वीं रिजल्ट

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। नतीजे यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं 12वीं रिजल्ट के लिंक भी जारी कर दिए गए हैं

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। नतीजे यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं 12वीं रिजल्ट के लिंक भी जारी कर दिए गए हैं जिन पर क्लिक कर स्टूडेंट्स कल अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड को रिजल्ट जारी करने के लिए निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी।

UP Board 10th Result 2023 : पिछले साल का यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट का पास प्रतिशत व टॉपर्स

पिछले अकादमक वर्ष (2021-2022) 10वीं में कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 रहा था। कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। दूसरे स्थान पर दो छात्राए रही थीं जिसमें मुदाराबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरन कुशवाहा शामिल थीं दोनों को 97.50 फीसदी नंबर मिले थे। तीसरे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा आए थे जिन्हें 97.33 फीसदी नंबर मिले थे।

UP Board 12th Result 2023 : कैसा रहा था पिछले साल का यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम में 95.40 फीसदी अंकों के साथ फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया। यूपी बोर्ड 12वीं के एग्जाम में दूसरे स्थान पर दो स्टूडेंट्स आए थे। इसमें बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह और प्रयागराज की अंशिका यादव शामिल थे। दोनों ही स्टूडेंट्स को 95 फीसदी नंबर हासिल हुए थे। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम में तीसरा स्थान हासिल करने वाले पांच स्टूडेंट्स रहे थे।

UP Board 12th Result 2023 : कैसा रहा था पिछले साल का यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट

अगर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की बात करें इसमें 85.33 बच्चे पास हुए थे। इनमें से लड़कों का पास प्रतिशत 81.21 रहा, वहीं, 90.15 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की।

Back to top button