Dussehra 2022: नेहरू नगर भोपाल पुलिस लाइन के शस्‍त्रागार में पुलिस कमिश्‍नर ने किया शस्‍त्र पूजन, देखें फोटो

पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आए शस्‍त्र पूजन के दौरान सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। इस मौके पर शस्‍त्रागार में विशेष सजावट भी की गई। पुलिस कमिश्‍नर मकरन देउसकर ने सभी को दी दशहरा (Dussehra 2022) की शुभकामनाएं।

भोपाल
Dussehra 2022 : अच्‍छाई पर बुराई और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह विशेष आयोजन हो रहे हैं।

हिंदू मान्‍यताओं के मुताबिक इस दिन अस्‍त्र-शस्‍त्रों के पूजन का भी विधान है। इसी परंपरा को निभाते हुए राजधानी भोपाल के पुलिस लाइन में स्थित शास्त्रागार में दशहरे के मौके पर शस्त्रों की पूजा की गई। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने मंत्रोच्‍चार के बीच विधि-विधानपूर्वक शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्‍थित थे।

कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने शस्त्र पूजन के बाद हवा में फायर भी किए। पुलिस आयुक्त ने पूजन के बाद सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विजयदशमी की शभकामनाएं भी दी। इस दौरान पुलिस लाइन शस्‍त्रागार में भी विशेष सजावट की गई। दशहरा पर हर साल की तरह पुलिस लाइन नेहरू नगर में शस्‍त्रागार में मौजूद हथियारों को पूरी तरह से साफ किया गया था। पुलिस लाइन इंस्पेक्टर दीपक पाटिल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शस्‍त्रागार में रखे हथियारों का पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया है। साल में एक बार मौका आता है कि जब हमारे पुलिस के लोग एक साथ अपने शस्त्रों का पूजन करते हैं।

पारंपरिक वेश-भूषा में किया पूजन

पुलिस लाइन में दशहरा में शस्त्र पूजन में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, पुलिस उपायुक्त विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा जोशी, पुलिस उपायुक्त विजय खत्री, पुलिस उपायुक्त साईं कृष्‍णा, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल आदि मौजूद थे। सभी अधिकारी सिर पर साफा के साथ पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आए। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कहा कि यह विजयदशमी का दिन पुलिस के लिए बेहद अहम होता है। इस दिन पुलिस लाइन में विशेष आयोजन होता है पुलिस के हथियारों की पूजा होती है। इस दौरान उन्होंने सभी जिले के पुलिस कर्मियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button