MP News : BJP देगी विधानसभा विस्तारकों को सोशल मीडिया और बूथ विजय अभियान का प्रशिक्षण

Latest MP News : भाजपा ने विस्तारकों से देर रात उनके क्षेत्रों की रिपोर्ट लेने के बाद सोमवार को बूथों पर किए जाने वाले कामों, सोशल मीडिया और बूथ विजय अभियान समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भाजपा ने प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए विधानसभा विस्तारकों को भोपाल तलब किया है। इन विस्तारकों से देर रात उनके क्षेत्रों की रिपोर्ट लेने के बाद सोमवार को बूथों पर किए जाने वाले कामों, सोशल मीडिया और बूथ विजय अभियान समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा वार सात माह बाद होने वाले चुनाव के मौजूदा परिदृश्य की जानकारी भी इनसे ली जा रही है।

विधानसभा विस्तारकों को सोमवार को प्रदेश कार्यालय में योग, व्यायाम कराने के बाद पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया और संगठन एप में किए जाने वाले कामों के बारे में समझाया। प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने इस बारे में सभी विस्तारकों को चुनाव में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक तरीके के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संभाग स्तर पर विस्तारकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इसके बाद प्रदेश के राजनीतिक परिदृष्य और बूथ विजय अभियान 2 के बारे में विस्तारकों को जानकारी दी।

महिला मोर्चा का समरसता भोज

उधर पार्टी का महिला मोर्चा सोमवार को प्रदेश के सभी 1070 मंडलों में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज कर रहा है जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ सहभोज किया। प्रदेश भर में पार्टी द्वारा सेवा समरसता सप्ताह मनाने के तारतम्य में सहभोज के दौरान अजा महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत भी कराया गया।

Related Articles

Back to top button