MP News: वीडी शर्मा बोले- गरीब कल्याण की योजनाओं एवं गुड गवर्नेंस को मिल रहा जनता का आशीर्वाद

Latest MP News: सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग सिर्फ अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें जवाब दे रही है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिकाओं के 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग सिर्फ अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें जवाब दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है और यह बात इस उपचुनाव से भी साबित हो गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर जो परिश्रम किया था, केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन में जो बदलाव आया है और जिस तरह की गुड गवर्नेंस भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने दी है, उसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाया था। लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की थी।

प्रदेश की जनता का आशीर्वाद आज भी भाजपा के साथ है और 19 वार्ड पार्षदों के उपचुनाव में पार्टी के 13 प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों पर ही सफलता मिली है। इसके अलावा रतलाम की एक निर्दलीय बहन ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इस तरह निर्वाचित होने वाले भाजपा के वार्ड पार्षदों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि वे कैसा भी दुष्प्रचार करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों को जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और जनता भाजपा के साथ है।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण

Related Articles

Back to top button