Rajasthan News: सीएम भजनलाल बोले-NeVA से विधायकों और प्रशासन की कार्यप्रणाली बनेगी पारदर्शी

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में "राजस्थान विधानसभा NeVA सेवा केंद्र" का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में “राजस्थान विधानसभा NeVA सेवा केंद्र” का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री को सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। NeVA सेवा केंद्र का उद्देश्य विधानसभा कार्यों को डिजिटलीकरण और सुगमता प्रदान करना है, जिससे विधायकों और प्रशासन को कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी।

NeVA (National e-Vidhan Application) सेवा केंद्र का उद्देश्य विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल बनाना है, जिससे विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों को कागज रहित और पारदर्शी तरीके से कार्य करने की सुविधा मिलेगी।

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार डिजिटल प्रशासन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। NeVA सेवा केंद्र पेपरलेस कार्य प्रणाली की ओर एक अहम कदम है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी और सरकारी कार्यों की गति तेज होगी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button