RPF Constable Recruitment 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जल्द करें डाउनलोड और जानें परीक्षा डिटेल्स
RPF Constable Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।

RPF Constable Recruitment 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पूरी खबर में आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप की मदद से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।
आरआरबी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी का लिंक सक्रिय कर रहा है। परीक्षा 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे वे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) लिया जाएगा, जिसमें 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा. प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे…
- बेसिक अंकगणित और जनरल इंटेलिजेंस: 35 प्रश्न
- रीजनिंग: 35 प्रश्न
- जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
आरपीएफ कांस्टेबल सिटी स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digilam.com पर जाएं।
- परीक्षा शहर पर्ची (City Slip) के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण तारीख
- एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: उपलब्ध
- परीक्षा की तिथि: 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा से 4 दिन पहले