अगर Karwa Chauth पर न दिखे चांद, तो इस विधि से खोले व्रत

करवाचौथ व्रत (Karwa Chauth) को निर्जला रखने का नियम है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है। व्रत को विधि-विधान से नियमों के साथ ही करना चाहिए। वहीं, व्रत का पारण भी विधिपूर्वक ही होना चाहिए।

Karwa Chauth 2023: आज देशभर में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू महिलाओं के लिए इस व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत को निर्जला रखने का नियम है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है। व्रत को विधि-विधान से नियमों के साथ ही करना चाहिए। वहीं, व्रत का पारण भी विधिपूर्वक ही होना चाहिए।

करवा चौथ पारण विधि – Karwa Chauth

Karwa Chauth के दिन महिलाएं चांद का इंतजार करती हैं, क्योंकि करवा चौथ के इस कठिन व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के ही होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रोदय के बाद चंद्र देव की पूजा करके उन्हें अर्घ्य देकर, अपने पतियों के हाथों से पानी पीती हैं। ऐसे व्रत का पारण किया जाता है।

न दिखे चांद, तो करें Karwa Chauth पर ये काम

कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश, कोहरे या अन्य कारणों से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। ऐसे में आप इस विधि से जल्दी करवा चौथ व्रत तोड़ सकती हैं। ऐसा करने के लिए यदि चंद्रमा दिखाई न दे, तो आप जिस दिशा में चंद्रमा उगता है, उस दिशा में मुंह करके, उनका ध्यान करके व्रत खोल सकते हैं।

Also Read: 2 November 2023 Rashifal : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, Aaj Ka Rashifal

करवा चौथ पर ऐसे करें चंद्रमा के दर्शन

भगवान शिव, चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं। ऐसे में अगर चंद्रमा ना दिखे, तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन कर व्रत खोल सकते हैं। आप मंदिर जाकर महादेव ने जो चंद्रमा धारण कर रखा है, उसके दर्शन करके भी करवा चौथ का व्रत खोल सकते हैं।

व्रत पारण का नया तरीका

आजकल आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके करवा चौथ व्रत का पारण कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने किसी परिचित को वीडियो कॉल करके, जहां चंद्रमा निकल चुका है, वहां चंद्र देव को अर्घ्य देकर भी व्रत खोल सकती हैं।

डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Also Read

Back to top button