Latest MP News : कमलनाथ का हारी हुई 110 सीटों सीटों पर फोकस

MP News : प्रदेश कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में हारी सौ से ज्यादा सीटों और उपचुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने के लिए अभी से जुटने जा रही है। कांग्रेस ऐसी सभी सीटों पर फोकस कर रही है।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में हारी सौ से ज्यादा सीटों और उपचुनाव में हारी हुई सीटों को जीतने के लिए अभी से जुटने जा रही है। कांग्रेस ऐसी सभी सीटों पर फोकस कर रही है। इसके चलते इस सभी सीटों पर विशेष प्लान बनाया जा रहा है। इस प्लान के तहत कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर जाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ऐसी सीटों पर जाएंगे जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन सीटों पर भी उनके अब दौरे होंगे जिन सीटों पर उनकी सरकार जाने के बाद उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी। इस कड़ी में सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है जहां पर कांग्रेस लगातार कई चुनावों से हार रही है। ऐसी ही एक सीट थी विदिशा जिले की सिरोंज, इस सीट पर कमलनाथ अभी कुछ दिन पहले ही सभा करने गए थे।

इसके बाद ही यह प्लान बनाया गया कि कमलनाथ ऐसी सभी सीटों पर आने वाले चार से पांच महीनों में जाएंगे जिन पर कांग्रेस पिछला चुनाव हारी थी। ऐसी 110 सीटें निकाली गई है। जिन पर कमलनाथ चुनाव से पहले यहां पर जाकर सभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

सबसे ज्यादा दौरे होंगे विंध्य में

कमलनाथ ने सबसे ज्यादा विंध्य तरह दौरे हो सकते हैं। इस क्षेत्र में 24 सीटें हैं, जिनमें से चार ही कांग्रेस के पास हैं। यहां की 20 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा नहीं हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस का यही क्षेत्र सबसे कमजोर रहा था। यहां पर पहले सिर्फ तीन सीटे आई थी, बाद में रैगांव में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने चुनाव जीत कर यहां पर अपने विधायकों की संख्या 4 कर ली थी।

Related Articles

Back to top button