MP News : EOW में अफसर नहीं होने से भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम हो रहा प्रभावित

Latest MP News : भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाली ईओडब्ल्यू के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय जुट गया है। यह पद करीब 6 महीनों से खाली पड़े हुए हैं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने वाली ईओडब्ल्यू के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी में पुलिस मुख्यालय जुट गया है। यह पद करीब 6 महीनों से खाली पड़े हुए हैं। इन पदों के खाली रहने के चलते यहां पर आई शिकायतों की जांच का काम प्रभावित हुआ है। अब इन पदों पर भर कर जांचों का काम फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।

सूत्रों की मानी जाए तो हाल ही में डीजी लोकायुक्त अजय कुमार शर्मा ने इस संबंध में डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के प्रशासन शाखा के आला अधिकारियों के मुलाकात की थी। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य ईओडब्ल्यू में रिक्त पड़े पदों को भरने की कवायद से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही यह उम्मीद जागी है कि 6 महीने से यहां पर खाली पड़े पदों को भरने का काम अब जल्द ही हो सकता है।

ALSO READ: प्रदेश में अब वाट्सएप पर भी मिल जाएगी नगरीय निकायों की आनलाइन सेवाएं

गौरतलब है कि अक्टूबर में डीएसपी और निरीक्षक स्तर के दो दर्जन के लगभग अफसरों के तबादले यहां से कर दिए गए थे। उसके बाद यह माना जा रहा था कि नवम्बर तक यह पद भर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां से इतनी बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले के बाद से शिकायतों की जांच की गति पर असर पड़ा था। अब फिर से यह रफ्तार पकड़ सके, इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ: 32 IPS अफसरों को बायपास कर SPS अफसरों को बनाया गया SP

ईओडब्ल्यू में लगभग सवा सौ अधिकारियों के पद हैं, लेकिन फिलहाल 80 के लगभग अफसर ही यहां पर पदस्थ हैं। इससे पहले भी यहां पर अफसरों के स्वीकृत पद बड़ी संख्या में रिक्त थे। अब जल्द ही यहां पर डीएसपी और निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अफसरों को पदस्थ कर अफसरों की कमी को दूर किया जा सकता है।

MP Teacher Recruitment: शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती, 8,720 पदों के लिए आवेदन 18 मई से

Related Articles

Back to top button