MP News: मतदाता सूची से डिलीट होंगे मृतक और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम

Latest MP News: चुनाव के लिए छह माह से कम समय शेष रहने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टरों ने अब जिलों में निलंबित और छह माह में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए हैं।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. चुनाव के लिए छह माह से कम समय शेष रहने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टरों ने अब जिलों में निलंबित और छह माह में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी जिलों को एक माह में यह काम पूरा कर लेने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से जुड़ी हर छोटी जानकारी भी तैयार करने के लिए कहा गया है।

चुनाव के मद्देनजर तैयार किए जाने वाले डेटाबेस में कर्मचारी का स्थानांतरण, मृत्यु व सेवानिवृत्ति होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी की जानकारी डिलीट करने का काम भी जिलों में शुरू हो गया है। जिलों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी का नाम हिंदी एवं अंग्रेजी में पूरा दर्ज कराया जा रहा है।

ALSO READ: CM शिवराज का ऐलान, प्रदेश में दिसंबर 2022 तक की अवैध कॉलोनियां होंगी वैध

कलेक्टरों को यह भी कहा गया है कि ऐसे अधिकारियों तथा कर्मचारियों जिनकी सेवानिवृत्ति आगामी छ: माह में होने जा रही है, उनकी जानकारी विशेष रूप से निर्धारित कालम में दर्ज करें। जो कर्मचारी निलंबित हैं, उनका निलंबन आदेश की छायाप्रति साथ में संलग्न करने के भी निर्देश हैं। जिलों में विभाग प्रमुखों से कलेक्टरों द्वारा कहा जा रहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना के आधार पर ही जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

संविदा, आउटसोर्स, स्थायी, अस्थायी की सूची अलग होगी

डेटाबेस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मूल वेतन, मूल पद, स्थायी, अस्थायी, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारी का स्पष्ट उल्लेख करने के लिए भी कहा गया है।

Ladli Behna Yojana: CM शिवराज बोले – नव-विवाहिताओं के लिए भी खुलेगा लाड़ली बहना योजना का पोर्टल

Related Articles

Back to top button