MP News : अब प्रदेश में आधुनिक उपकरणों से होगी वीवीआईपी की सुरक्षा

Latest MP News : प्रदेश पुलिस देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक तरीके से पूरी तरह से नजर रखेगी। खासकर रात में दूर तक देखने की भी व्यवस्था की जा रही है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश पुलिस देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक तरीके से पूरी तरह से नजर रखेगी। खासकर रात में दूर तक देखने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की इंटेलीजेंस जल्द ही नाईट विजन डिवाइस (एनवीडी) बड़ी संख्या में खरीदने जा रही है। हालांकि प्रदेश में पहले से ही यह डिवाइस हैं, लेकिन चुनाव से पहले वह नए डिवाइस की बड़ी खैप खरीदेगी।

विधानसभा चुनाव से पहले खासकर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रात के वक्त नेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अभी से तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रदेश पुलिस जल्द ही ऐसे दूरबीन खरीदने जा रही है, जो रात में भी दूर तक का आसानी से देख सकेंगे। जो दूरबीन खरीदे जाने हैं, उससे प्रदेश की पुलिस पांच मीटर से लेकर लंबी दूरी तक आसानी से रात के अंधेरे में देख सकेगी।

बड़े नेताओं की सभाओं में भी होंगे इस्तेमाल

इधर एनवीडी का उपयोग देश और प्रदेश में बड़े नेताओं की भी सभा में किया जाएगा। इसके जरिए पुलिस सभा स्थल के आसपास देर रात तक नजर रखेगी। एनवीडी से लैस पुलिस जवानों को सभा स्थल के पास टावर पर तैनात कर किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button