MP News: भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर निकाली रेली

Latest MP News: भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठेंगड़ी भवन में उपस्थित प्रदेश के कोने कोने से कार्यकर्ताओं द्वारा रबिन्द्र भवन तक पंक्तिबद्ध होकर रैली निकाली।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ठेंगड़ी भवन में उपस्थित प्रदेश के कोने कोने से कार्यकर्ताओं द्वारा रबिन्द्र भवन तक पंक्तिबद्ध होकर रैली निकाली। रैली समापन के उपरांत रबिन्द्र भवन के सभागार कक्ष मे भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस के इस भव्य कार्यक्रम में मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, इंद्र सिंह परमार केबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि एवं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदधिकारी विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुये। इस दौरान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दी।

Related Articles

Back to top button