Agar News : आगर पुलिस ने 25 हजार छात्राओं को किया सायबर फ्रॉड से अवेयर

Agar News : सायबर फ्रॉड के बचाने के लिए पुलिस ने अनूठा अभियान शुरू किया है। पुलिस गांव-गांव में इन बच्चियों के साथ चौपाल लगा रही है। चौपाल में दो महिला डीएसपी और महिला बाल विकास अधिकारी भी शामिल होती है।

Agar News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आगर मालवा जिले की छात्राओं को सायबर फ्रॉड के बचाने के लिए पुलिस ने अनूठा अभियान शुरू किया है। पुलिस गांव-गांव में इन बच्चियों के साथ चौपाल लगा रही है। चौपाल में दो महिला डीएसपी और महिला बाल विकास अधिकारी भी शामिल होती है। यह अभियान एसपी राकेश कुमार सगर के निर्देश पर जिले भर में चलाया जा रहा है।

बताया जाता है कि इस दौरान यहां की पुलिस जिले की लगभग 25 हजार बच्चियों से संवाद कर चुकी है। यह अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान पंचायत स्तर तक पहुंच गया है। इस अभियान में 11 वीं और 12 वीं क्लास की छात्राओं से पुलिस की महिला अफसर संवाद करती है। हर गर्ल्स स्कूल में जाकर वे संवाद स्थापित कर रही है।

इस दौरान वे इन बच्चियों को बताती है कि उन्हें सायबर फ्रॉड से कैसे बचना है। इसके टिप्स देती है। कैसे लोग फ्रॉड करते हैं, यह भी बताती है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय के साथ ही पुलिस की मदद कैसे ली जाती है, यह इसमें बताया जाता है।

कैरियर के लिए गाईडेंस भी दे रही पुलिस

सायबर फ्रॉड की जानकारी देने के लिए जब पुलिस अफसर निकली तो पता चला कि बच्चियों को इसके साथ उनके कैरियर को लेकर भी बहुत जिज्ञासा है। उससे जुड़े भी उन छात्राओं के पास कई सवाल है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तय किया कि छात्राओं को कैरियर को लेकर जो सवाल होंगे, उसका भी उन्हें जवाब दिया जाएगा। साथ ही उनके बेहतर कैरियर बनाने के लिए गाईड भी पुलिस करती रहेगी। इसके चलते पुलिस ने अपने अभियान में इसे भी जोड़ लिया।

Back to top button