Khategaon News : अधिवक्ता विवेक सिंह बने स्टेट बार काउंसलिंग आफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष

अनिल उपाध्याय, उज्जवल प्रदेश, खातेगांव.
Khategaon News : अधिवक्ता विवेक सिंह स्टेट बार काउंसलिंग के अध्यक्ष बन गए हैं। इंदौर के सुनील गुप्ता एडवोकेट के प्रस्ताव पर 25 में से 16 सदस्यों ने विवेक सिंह के पक्ष में मतदान किया।

रविवार को हुए इस मतदान के बाद बार काउंसलिंग को नया अध्यक्ष मिल गया है। 40 सालों के बाद कोई इंदौर की बार का सदस्य चेयरमैन के रूप में चुना गया है। स्टेट बार काउंसलिंग की मीटिंग जबलपुर में आयोजित की गई थी जहां पर स्टेट बार काउंसलिंग के इंदौर के सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा चेयरमैन पद हेतु सीनियर हाई कोर्ट एडवोकेट विवेक सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर 16 स्टेट बार काउंसलिंग के सदस्यों द्वारा समर्थन किया गया और चेयरमैन के रूप में विवेक सिंह को चुना गया। गौरतलब है कि विवेक सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय जय सिंह के बेटे हैं स्वर्गीय जय सिंह करीब 20 सालों तक स्टेट बार काउंसलिंग मध्य प्रदेश के सदस्य रहे हे।साथ ही स्टेट बार काउंसलिंग की कई कमेटियों में और आल इंडिया बार काउंसिलिंग में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि भी रहे हे।विवेक सिंह 24 वर्षों से वकालत के व्यवसाय में है।

Related Articles

Back to top button