Ladli Bahna Yojana: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, घरों के बाहर बनाईं रंगोलियां

Ladli Bahna Yojana: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पिवड़ाय, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र के मानपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Ladli Bahna Yojana: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शनिवार को चार लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा हो गए। इसके लिए शहर के सभी 85 वार्डों और 334 ग्राम पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअली जुड़े। खाते में राशि आने पर कई जगह महिलाओं ने कलश यात्राएं निकालीं, तो वहीं खुशी में झूमती हुई नजर आईं।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पिवड़ाय, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र के मानपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। सांसद शंकर लालवानी साकेत नगर में, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वार्ड-37 में, विधायक रमेश मेंदोला वार्ड 25 स्थित मां कनकेश्वरी महाविद्यालय नंदानगर, विधायक मालिनी गौड़ वार्ड 69 के समाजवाद नगर, आकाश विजयवर्गीय वार्ड 58 में, महेन्द्र हार्डिया वार्ड क्रमांक 52 के मुसाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को लाड़ली बहनों ने दीपोत्सव भी मनाया।

बहनों के चेहरे खिले – Ladli Bahna Yojana

सभी वार्डों में नगर निगम ने आयोजन किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और लाभार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की इस योजना से बहनों का आत्मविश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भार्गव ने वार्ड 70 में महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा।

Also Read

Related Articles

Back to top button