MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए परिणाम, ऐसे करें रिजल्ट चेक

RSKMP Class 5th 8th Result 2024: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलवार 23 अप्रैल को जारी किए। छात्र परिणाम की जांच करने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - Rskmp.In पर जा सकते हैं।

MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राज्‍य शिक्षा केंद्र ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – rskmp.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्रों को परिणाम तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना आवश्यक है। पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें पांचवी का 90.97 प्रतिशत और 8वीं का 87.71 प्रतिशत रहा। पांचवी मैं बालिका और आठवीं में बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवी में 92.41 प्रतिशत बालिका और 89.62 प्रतिशत बालक पास हुए हैं। वहीं आठवीं कक्षा में 89.56 प्रतिशत बालिका और 85.94 प्रतिशत बालक पास हुए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलवार 23 अप्रैल को जारी किए। छात्र परिणाम की जांच करने और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – rskmp.in पर जा सकते हैं। विद्यार्थी 12:30 के बाद इस वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणा में देख सकते हैं।

विद्यार्थी अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में 8.65 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे और एमपी 8वीं परीक्षा 2023 में 7.70 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

80 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग बच्चे सफल – MP Board 5th 8th Result 2024

इस साल 05वीं व 08वीं में दिव्यांग बच्चों की सफलता दर 80 फीसदी से अधिक रही। पांचवीं की परीक्षा में इस बार 7331 दिव्यांग बच्चे सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6368 सफल रहे। यानी 86.86 प्रतिशत दिव्यांग बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसी तरह आठवीं की परीक्षा में सम्मिलित 7380 में से 5968 दिव्यांग बच्चे सफल रहे। इस तरह उत्तीर्ण बच्चों का प्रतिशत 80.87 रहा।

ग्रामीण क्षेत्र शहरों से आगे

इस साल 5वीं-8वीं में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का प्रदर्शन शहरी क्षेत्रों बच्चों से बेहतर रहा। पांचवी में ग्रामीण क्षेत्र के 92.60 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए, वहीं शहरी क्षेत्र के 86.19 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई। वहीं आठवीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के 88.35 फीसदी बच्चे कामयाब रहे। इसके बनिस्बत शहरी क्षेत्र में 86.04 प्रतिश विद्याथियों ने कामयाबी पाई।

MP Board 5th 8th Result 2024, ऐसे Check करे अपना Result

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5th और 8th का रिज़ल्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर निम्नलिखित तरीक़े द्वारा तुरंत अपने रिज़ल्ट को चेक कर सकते हैं-

ALSO READ

Rajya Shiksha Kendra के वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • Step1:- अपना रिज़ल्ट चेक करने के लिए Rajya Shiksha Kendra की ऑफिशियल वेबसाइट (rskmp.in) पर जाकर।
  • Step2:- अब यहाँ पर रोल नंबर और कैप्चा कोड (Captcha Code) को डालें।
  • Step3:- अब Result देखने के लिए Show Option पर क्लिक करके अपना रिज़ल्ट देखें।
  • Step4:- रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते है।

Madhya Pradesh Board के वेबसाइट द्वारा

  • Step1:- मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • Step2:- होम पेज पर आकर कक्षा 5 या कक्षा 8, जिसका भी रिज़ल्ट चेक करना हो उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • Step3:- अब यहाँ पर अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर डाले।
  • Step4:- अब अपना Result देख सकते हैं।
  • Step5:- रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते है।

यहाँ जो तरीक़ा बताया गया है, उस तरीक़े से पिछले वर्षों में बच्चों ने अपने रिज़ल्ट चेक किया है, उसी तरह से 2024 का भी रिज़ल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा जारी किया जाएगा, जिसको बच्चे ऊपर बताए गए तरीक़े से चेक कर सकते हैं। इसी प्रकार AP Inter Results 2024 करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

खुद चलेगा Ola Solo Automatic Electric Scooter, देखे वीडियो

Related Articles

Back to top button