MP Election Results Live: मध्य प्रदेश में 163 सीटों पर भाजपा आगे, BJP ने मनाया जश्न

MP Election Results Live: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों से ही भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न। 230 सीटों पर चल रही है मतगणना।

MP Election Result 2023 Live: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 160 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 67 से ज्यादा सीटों पर आगे है। विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें अब बड़े प्रत्याशियों प्रह्लाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के रिजल्ट पर है।

निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे

निवास विधानसभा सीट से फग्गन‍ सिंह कुलस्ते बहुत पीछे चल रहे हैं। मतगणना के लिए जितने राउंड और वोट बचे हैं उसे देखते हुए इनकी हार तय मानी जा रही है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 53 सौ मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 53 सौ मतों से पिछड़ गए हैं। चौथे राउंड में गृहमंत्री को 5171 मत मिले। वहीं कांग्रेस को 7606 मत मिले। इस तरह से कांग्रेस की अभी तक के राउंड की गिनती में कुल 5331 मतों से पीछे हो गए हैं। ऐसे में गृहमंत्री के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button