MP News : सार्थक एप उपस्थिति प्रणाली के विरोध में अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर सौंपा ज्ञापन

संदीप जैन, उज्जवल प्रदेश, भोपाल
MP News : सार्थक एप उपस्थिति प्रणाली के सम्बन्ध में आयुक्त आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के विरोध में आज आयुष विभाग मध्य प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की राह पर है। विगत दिवस आयुक्त आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश में सार्थक एप पर उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं जिससे आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है क्योंकि भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है जहां मोबाइल प्रयोक्ता कंपनियों के नेटवर्क एवं विद्युत आपूर्ति वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नही है इस स्थिति में एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन से सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करने में समस्या उत्पन्न होगी। अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति उपरोक्त आवश्यक संसाधनों के अभाव में बाध्य होने की संभावना बनी रहेगी। वस्तु स्थिति से जिला आयुष अधिकारियों को अवगत किया जा रहा है।

mp news

आयुष विभाग में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश औषधालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही प्रभाव दिया गया है जो कि एंड्राइड स्मार्ट फोन के विधिवत संचालन हेतु प्रशिक्षित नही है एवं अल्पवेतन कर्मचारी होने के कारण वह एंड्राइड स्मार्ट फोन क्रय करने की क्षमता रखते हैं कर्मचारियों ने आयुष विभाग से मांग की है कि जब तक आयुष औषधालयों के समस्त कर्मचारियों को एंड्राइड स्मार्ट फोन क्रय करने की राशि आवंटित नही की जाती और स्मार्ट फोन संचालन हेतू विधिवत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नही किया जाता है तब तक सार्थक एप उपस्थिति प्रणाली आदेश को निरस्त किया जाए अन्यथा आयुष विभाग के संगठनों के माध्यम से समस्त अधिकारी कर्मचारी उग्र आंदोलन करने हेतू बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेवारी विभाग की होगी।

मांग करने बालों आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश आयुर्वेद अधिकारी संघ, शासकीय आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथिक कर्मचारी संघ, महिला स्वास्थ कर्मचारी संघ एवं शासकीय आयुष दवासाज पैरामेडिकल कर्मचारी संघ आदि संगठन शामिल हैं।

आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरिश चतुर्वेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को पूर्व में ही अपमान जनक व्यवस्था बताया है माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने के आश्वासन के बाद विभागों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जो कि खेदजनक है।

आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा जानकारी दी गई आज पूरे प्रदेश में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में सार्थक एप उपस्थिति प्रणाली लागू करने के विरोध में समूचे मध्यप्रदेश प्रदेश में विरोध दर्ज किया गया है यदि आयुष विभाग मध्य प्रदेश द्वारा शीघ्र ही उक्त निर्देश को निरस्त नही किया जाता है तो प्रदेश में आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृहद उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button