DA Hike: सरकार ने कर्मचारियों का बढ़ाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता

DA Hike News: देश में दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर इन दिनों त्योहार की तैयारियों में जुटा है। त्योहार के वक्त खर्चे भी बढ़ जाते हैं, लेकिन सरकार इन बढ़ते खर्चों के बीच अपने कर्मचारियों पर मेहरबान नजर आ रही है।

DA Hike News: देश में दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर इन दिनों त्योहार की तैयारियों में जुटा है। त्योहार के वक्त खर्चे भी बढ़ जाते हैं, लेकिन सरकार इन बढ़ते खर्चों के बीच अपने कर्मचारियों पर मेहरबान नजर आ रही है। इसी वजह से महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों के खाते में झमाझम धन बरसेगा। जी हां राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाया गया है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ये ऐलान किया है।

DA 53 फीसदी तक बढ़ा

दिवाली त्योहार के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी की खबर सामने आई है। पहले सरकार ने दिवाली बोनस की घोषणा की थी, अब महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। ये बढ़ोतरी 53 फीसदी तक की गई है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि ये डीए जुलाई से ही बढ़ाया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने ही हाल में 16 अक्टूबर को सभी सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए डीए में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अब स्टेट लेवल पर की गई बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है।

जुलाई से अक्टूबर का डीए और नवंबर में सैलरी बढ़ेगी

राजस्थान के कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही चांदी हो गई है। क्योंकि उनके लिए जुलाई से अक्टूबर का डीए तो एरियर के साथ बढ़कर आएगा ही साथ ही नवंबर की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अब कर्मचारियों के घरों पर जश्न का माहौल। लोगों ने एक हफ्ते पहले ही दिवाली मना ली है।

Also Read: प्रदेश में गोदामों से टोकन पर ही दी जाएगी खाद, 7.85 लाख किसानों का पंजीयन

53 फीसदी हुआ भत्ता

मौजूदा वक्त में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। लेकिन अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। ऐसे में अब कर्मचारियों को 3 प्रतिशत तक डीए मिलेगा। वहीं पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर हैं उनकी पेंशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Also Read: राजस्थान : ब्यावर-पिंडवाड़ा NH-62 पर हादसा, एक ही परिवार के 5 की मौत

बढ़ी हुई सैलरी 30 अक्टूबर को आएगी

सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि कर्मचारियों के खाते में 30 अक्टूबर को ही बढ़ी हुई सैलरी आ जाएगी। जबकि बोनस राशि को अभी से खातों में जमा करना शुरू कर दिया गया है।

पत्नी का गजब कारनामा, पति के सिर पर बेल डाली रोटियां, देखें वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button