UP News: प्रतिभाशाली छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, युवाओं को दिए जाएंगे ब्याजमुक्त लोन
UP News: यूपी विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 9वां बजट पेश कर रहे हैं।

UP News: उज्जवल प्रदेश,लखनऊ. यूपी विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 9वां बजट पेश कर रहे हैं। सुरेश खन्ना ने सदन में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा है। बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपए का है। इसमें 28 हजार 478 करोड़ 34 लाख रुपए की नई योजनाओं को शामिल किया गया है।
सदन में उच्च शिक्षा प्राप्त छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने की योजना का ऐलान किया है। यूपी में प्रतिभाशाली छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिए जाएंगे। लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाई जाएगी। प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राम चरित मानस की चौपाई के साथ बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बजट प्रदेश की जनता के जन कल्याण को समर्पित है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार ने नवाचार को विशेष रूप से बढ़ावा दिया।
वित्त मंत्री ने कुंभ को लेकर कहा कि महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि महाकुम्भ 144 साल में आता है। यह हम सभी के लिए ही नहीं अपितु भारत देश और पूरे विश्व के लिये परम सौभाग्य का विषय है। हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के भागी बन सके। कुंभ का वर्णन ऋग्वेद एवं अथर्ववेद में मिलता है। यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक का परिचायक है।
UP के बजट किसको क्या-क्या मिला देखें
- युवा उद्यमी विकास अभियान को 1000 करोड़
- टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए 300 करोड़
- वस्त्र गारमेन्टिंग पॉलिसी के लिए 150 करोड़
- पॉवरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना को 400 करोड़
- खादी विपणन विकास योजना को 32 करोड़
- माटी कला बोर्ड के संचालन हेतु 11.50 करोड़
- रोड सेफ्टी के लिए 250 करोड़ की व्यवस्था
- किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 1300 करोड़
- नलकूपों के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़
- जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़
- CM लघु सिंचाई योजना के लिए 1100 करोड़
- पम्प स्टोरेज जल विद्युत परियोजना के लिए 50 करोड़