Ladli Behna Yojana की 21वीं किस्त जल्द आएगी बहनों के खाते में
Ladli Behna Yojana : हर महीने की तरह फरवरी 2025 में भी लाड़ली बहनों की किस्त खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि यह तय नहीं है कि यह राशि किस तारीख को आएगी। सूत्रों की मानें तो यह किस्त 10 और 12 फरवरी के बीच में आ सकती है।
Ladli Behna Yojana: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के हितग्राहियों का फिर से इंतजार खत्म होने वाला है। बहनों को जल्द ही फरवरी 2025 के महीने में मप्र की करोड़ों बहनों को अगली किस्त का उपहार जल्द मिलने वाला है। अभी हाल ही में लाड़ली बहनों के खाते में किस्त जमा करने मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज भी लिया है। बता दें कि इस कर्ज से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का एरियर का भुगतान भी होना है। चर्चा ये भी है कि 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को इस बार गिफ्ट भी मिल सकता है।
जल्द खातों में आएगी राशि
जब लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) शुरू की गई थी उस समय बहनों को हर महीने की 10 तारीख को किस्त का बैंक में जमा हो जाती थी, लेकिन जनवरी 2025 के महीने में 12 तारीख को 1.29 करोड़ बहनों के खाते में किस्त जमा की गई थी। अब बहनों को फरवरी की किस्त का इंतजार है।
महाशिवरात्रि का त्योहार फरवरी में
लाड़ली बहन योजना की 21वीं किस्त 5 फरवरी से लगाकर 10 फरवरी के बीच मप्र की मोहन सरकार ट्रांसफर कर सकती है। सूत्रों क मानें तो महाशिवरात्रि का त्योहार जल्द ही आने वाला है और ऐसे में बहनों को सरकार गिफ्ट भी दे सकती है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस तरह चेक करें पैसा
- लाडली बहन योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करते ही पेज ओपन हो जाएगा।
जून 2003 में आई थी Ladli Behna Yojana की पहली किस्त
- लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
- 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
- इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
- अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
- लाड़ली बहनों को जून 2023 से जनवरी 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 20 किश्तों का अंतरण किया गया है।