MP News: E-NAGAR PALIKA पोर्टल से मिलेंगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नए नल कनेक्शन सहित 24 सेवाएं

MP News: ई-नगरपालिका का नया पोर्टल शुरू होने वाला है। नए पोर्टल पर जिन 24 सेवाओं को जोड़ा जा रहा है।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. ई-नगरपालिका (E-NAGAR PALIKA) का नया पोर्टल (Portal) शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। यह नया पोर्टल पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसमें भोपाल नगर निगम भी शामिल होगा। सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष यह पोर्टल पूरी तरह काम करने लगेगा।

घर बैठे मिलेंगी सेवाएं

अभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो या नया नल कनेक्शन लेना हो तो नागरिकों को नगर निगम कार्यालय जाना पड़ता है। इसके अलावा कई अन्य सेवाओं के लिए भी नागरिकों को निगम के कार्यालय जाना पड़ता है। नए पोर्टल से सभी सेवाएं घर बैठे ही मिलने लगेंगी। ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल को तकनीकी रूप से और उन्नत बनाया जा रहा है ताकि पिछली बार जो दिक्कत आई थी, उनका सामना इस बार न करना पड़े।

नए पोर्टल यह होगा खास

वर्तमान में ई-नगर पालिका पोर्टल पर 22 नागरिक सेवाएं और 15 माड्यूल उपलब्ध (Be Available) हैं। नए वर्जन ई-नगरपालिका 2.0 में 24 सेवाएं और 16 माड्यूल होंगे। इसके अलावा, इसमें जीआइएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा। इससे सिस्टम को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ नए पोर्टल पर जिन 24 सेवाओं (24 Services) को जोड़ा जा रहा है।

ये सेवाएं मिलेंगी

  • संपत्ति कर का नया खाता खोलना और कर जमा करना
  • नल कनेक्शन लेना और जलकर भुगतान
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना
  • दुकानों का लाइसेंस बनवाना
  • पेड़ काटने की अनुमति लेना
  • फायर एनओसी प्राप्त करना

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button