चित्रा पुरुषोत्तम कर्नाटक की एक पॉपुलर बॉडीबिल्डर हैं।
जिन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड किरण राज से शादी की है।
दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
दुल्हन की फोटोज देख यूजर्स यकीन नहीं कर पा रही हैं ये उनकी रियल बॉडी हैं।
ये तस्वीरें चित्रा पुरुषोत्तम ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले शेयर की थी
अब इंटरनेट पर चारों तरफ छाई हुई हैं। हर कोई इनपर तस्वीरों में दुल्हन का लुक देखकर हैरान है।
इन तस्वीरों में बॉडीबिल्डर चित्रा साउथ इंडियन ब्राइड बनी हुई नजर आ रही हैं।
उन्होंने गोल्ड की हैवी ज्वेलरी के साथ कांजीवरम साड़ी पहनी हुई है।
चित्रा ने शादी में ब्लू और येलो कलर की कॉम्बिनेशन वाली कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था बल्कि साड़ी को उल्टे पल्ले के साथ स्टाइल किया।
चित्रा पुरुषोत्तम का ये यूनिक ब्राइडल लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
खास बता ये है कि वो मेहंदी और साड़ी की जगह अपने डोले शान से फ्लॉन्ट करती दिखी।
उन्होंने फिटनेस और फैशन में बहुत सारे खिताब भी जीते हुए हैं
अब वो बॉडीबिल्डर बाहुबली बहू के नाम से फेमस हो गई हैं।