किस-किस ने जीती है आईपीएल की ट्रॉफी 

राजस्थान रॉयल्स   शेन वॉर्न (2008)

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। राजस्थान की टीम में ज्यादा बड़े नाम शामिल नहीं थे, बावजूद इसके वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था। 

डेक्कन चार्जर्स  गिलक्रिस्ट (2009)

डेक्कन चार्जर्स को 2009 में गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। रोहित शर्मा, हर्शल गिब्स, एंड्रयू सायमंड्स, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

चेन्नई सुपरकिंग्स एमएस धोनी (2010)

चेन्नई सुपर किंग्स को 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हैडेन और मुरलीधरन जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

चेन्नई सुपरकिंग्स एमएस धोनी (2011)

चेन्नई सुपर किंग्स को 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अश्विन, ब्रावो और डुप्लेसिस जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर (2012)

कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 में गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। गौतम गंभीर, कैलिस, ब्रेट ली, ब्रेंडन मैक्कुलम और सुनील नरेन जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (2013)

मुंबई इंडियंस को 2013 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, मिचेल जॉनसन और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर (2014)

कोलकाता नाईट राइडर्स को 2014  में गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। गौतम गंभीर, सुनील नरेन, मनीष पांडेय, साकिब उल हसन और उमेश यादव जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (2015)

2015  में फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी।  रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडेय, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा  और अम्बाती रायडू जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे।

सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर (2016)

सनराइजर्स हैदराबाद और डेविड वॉर्नर का साथ छूट चुका है। 2021 सीजन में वॉर्नर को कप्तानी से हटाया गया और फिर टीम से भी। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया।

मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (2017)

2017  में फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी।  रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा और अम्बाती रायडू जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

चेन्नई सुपरकिंग्स एमएस धोनी (2018)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी।  महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और अम्बाती रायडू जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (2019)

2019  में फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी।  रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। 

मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (2020)

2020  में फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी।  रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे।

चेन्नई सुपरकिंग्स एमएस धोनी (2021)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनी।  महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़  जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे।