भारतीय क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी केएल राहुल पापा बन गए हैं।
अथिया ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया है।
अथिया शेट्टी ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में 23 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।
इस खुशखबरी की घोषणा खुद अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने की।
सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उनके घर लक्ष्मी आई है और पूरा परिवार बेहद खुश है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बेटी के जन्म पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांड्या सहित आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को माता-पिता बनने की बधाई दी है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस अब उनके नाम को लेकर भी कयास लगाने लगे हैं।
फैंस कपल से बेटी का नाम जल्दी से जल्दी रिवील करने की भी अपील कर रहे हैं।