Samrat Prithviraj: सम्राट पृथ्वीराज की एडवांस बुकिंग शुरू

अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज होने वाली है।

फिल्म 3 जून को फैंस के बीच आएगी, जिसमें अब चंद दिन बचे हुए हैं और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। 

अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' की टिकट की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।  

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्ट

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में भी फंस गई थी। करण सेना ने फिल्म के नाम का विरोध किया था। 

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में भी फंस गई थी। करण सेना ने फिल्म के नाम का विरोध किया था। 

याचिका में कहा गया था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' से  बदलकर 'सम्राट पृथ्वीराज' किया है। 

मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा  सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

'सम्राट पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। 

सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक Learn more पर क्लिक करें ...