रस्मों में दिखाई दुल्हन ने ताकत तो लोग बोले – पापा की परी नहीं, शेरनी हूं, देखें Viral Video

Viral Video: भारतीय शादियों में 'अंगूठी ढूंढने की रस्म' एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी खोजते हैं और जो पहले ढूंढ लेता है, उसे जीत का प्रतीक माना जाता है।

Viral Video: उज्जवल प्रदेश डेस्क. सोशल मीडिया पर अक्सर भारतीय शादियों में हुई रस्मों के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। भारतीय शादियों में ‘अंगूठी ढूंढने की रस्म’ एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी खोजते हैं और जो पहले ढूंढ लेता है, उसे जीत का प्रतीक माना जाता है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में इस रस्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दुल्हन की ताकत और जोश देखकर सभी हैरान हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुल्हन ने अंगूठी ढूंढने के बाद उसे अपनी मुट्ठी में इस तरह कस लिया कि लाख कोशिशों के बावजूद दूल्हा उसे छुड़ा नहीं पाया। इस दौरान दूल्हे ‘मियां’ की हालत देखने लायक है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा अपने दोनों हाथों से पूरा जोर लगा देता है, पर दुल्हन की मुट्ठी खोल नहीं पाता है।

यहां देखें Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soni Lado Soni (@soniladosoni)

दूल्हा-दुल्हन की जबरदस्त भिड़ंत

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन दूध से भरे बर्तन में अंगूठी खोजने की रस्म निभा रहे हैं। दुल्हन जीतने के लिए इतनी उत्साहित होती हैं कि दूल्हे के हाथ को पीछे धकेलते हुए, पूरी ताकत से अंगूठी खोजने लगती हैं।

दूल्हा बेचारा इस मुकाबले में पीछे रह जाता है और दुल्हन अंगूठी ढूंढने में सफल होती हैं। यह दृश्य देखकर मेहमानों की हंसी नहीं रुकती और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। इस दौरान घरवाले भी लड़की की ताकत को देखकर एकबारगी दंग रह जाते हैं। फिर दूल्हे का मजाक भी उड़ाते हैं।

दूल्हे को देख डर गए लोग

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @soniladosoni नामक यूजर ने साझा किया है, जिसे अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए धांसू कमेंट

  • एक यूजर ने लिखा, “अगर लड़की ऐसी है तो अरेंज मैरिज डरावनी होती है।”
  • दूसरे यूजर ने लिखा, “दूल्हे का परिवार डरा हुआ है।”
  • तीसरे यूजर ने लिखा, “भाई के साथ धोखा हुआ है।”
  • एक अन्य यूजर ने कहा, “लड़के की तरफ से मैं माफी मांगता हूं।”
  • एक अन्य यूजर ने कहा, “इस लड़के ने पूरे मर्दाना समाज की इज्जत को मिट्‌टी में मिला दिया हैं”

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button