1 KG Gold Price से आप खरीद सकते हैं प्राइवेट जेट, जानें क्या है मामला
1 KG Gold Price : गोल्ड का प्राइस विदेशी बाजार में 3,060 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सोने की कीमतें चढ़ी हैं। इस हफ्ते गोल्ड 1.66 फीसदी बढ़ चुकी है।

1 KG Gold Price : सोने की कीमत जियो पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल मंदी की आशंका के बीच तेजी से बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमत इतनी तेजी से बढ़ी है कि 90 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। MCX पर शुक्रवार को गोल्ड प्राइस 87785 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं बुलियन मार्केट में गोल्ड प्राइस 88000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा था।
गोल्ड का प्राइस विदेशी बाजार में 3,060 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जब सोने की कीमतें चढ़ी हैं। इस हफ्ते गोल्ड 1.66 फीसदी बढ़ चुकी है।
गोल्ड ने बनाया इस हफ्ते रिकॉर्ड
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 3,057 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया था। यह सोने की अबतक की सबसे ज्यादा कीमत है। 21 मार्च को डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने में थोड़ी कमी आई। इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी सोने में गिरावट देखने को मिली।
मालामाल किया गोल्ड ने
पिछले कई दशकों में सोने ने निवेशकों को मालामाल किया है। गोल्ड के लंबी अवधि के रिटर्न को सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट AK Mandhan ने दिलचस्प तरीके से डिसक्राइब किया है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया।
- उन्होंने लिखा कि 1990 में 1 KG सोने की कीमत से मारुति 800 खरीद सकते थे।
- साल 2000 में 1 KG सोने की वैल्यू मारुति एस्टीम की कीमत के बराबर थी।
- 2005 में 1 KG सोने में आप टोयोटा इनोवा खरीद सकते थे।
- 2010 में आप 1 KG सोने को बेचकर एक फॉच्र्यूनर ले सकते थे।
- साल 2019 में 1 KG गोल्ड से BMW X1 खरीद सकते थे।
प्राइवेट जेट खरीद लेंगे 2040 में!
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे मजाकिया अंदाज में लिखा कि जिस तरह से सोने की कीमत बढ़ रही है, उस हिसाब से तो अगर आप 1 किलो सोना रखते हैं तो साल 2040 में हो सकता है आप इससे एक प्राइवेट जेट भी खरीद लें।
कहां तक जाएगी कीमत
उन्होंने ट्वीट किया, ‘1 किलो सोना रखिए और 2040 तक इंतजार कीजिए… शायद आप एक प्राइवेट जेट खरीद सकें।’ पिछले तीन साल से सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। 2024 में इसने पिछले दस साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बीते साल सोने की कीमत में 26% की बढ़ोतरी हुई है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और दुनिया में तनाव से सोने की चमक बढ़ी।